Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में निर्मल हॉस्पिटल के डॉक्टर से 62.50 लाख ठगे:30 लाख लेकर खराब सीटी स्कैन मशीन दी, फिर 32.50 लाख लेकर दूसरी नहीं भेजी

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी के निर्मल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मनोज मिश्रा से 62.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। वे अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगवाना चाहते थे। इसके लिए कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क किया। आरोप है कि प्रतिनिधि ने 30 लाख रुपए लेकर खराब मशीन दे दी। शिकायत करने पर दूसरी मशीन भेजने का झांसा दिया और 32.50 लाख रुपए और ले लिए। मगर मशीन नहीं भेजी। अब डॉक्टर ने प्रतिनिधि और कंपनी के खिलाफ नवाबाद थाने में केस दर्ज कराया है। प्रतिनिधि ने संपर्क किया था डॉ. मनोज ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2023 में कानपुर की मैसर्स रिफेक्ट ट्रेडिंग सॉल्यूशन कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल अवस्थी ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने कंपनी की ओर से एक सीटी स्कैन मशीन एक वर्ष की वारंटी के साथ उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए 35 लाख रुपए में मशीन देने की बात कही गई और 30 लाख रुपये एडवांस मांगे गए। आरोप है कि राहुल अवस्थी ने उनको विश्वास में लेकर कंपनी के साथ 22 अगस्त 2023 को 100 रुपए के स्टांप पर अनुबंध भी कराया गया। इसके बाद कंपनी ने पुरानी सीटी स्कैन मशीन भेज दी। जो बार-बार खराब होती रही और सही तरीके से काम नहीं कर सकी। डॉ. मनोज के मुताबिक मशीन की खराबी और समस्या को लेकर कंपनी से संपर्क करने पर दूसरी बेहतर मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इसके लिए पहले से जमा धनराशि के अलावा अतिरिक्त रकम मांगी गई। डॉक्टर ने 32.50 लाख रुपए और दे दिए। इसके बावजूद नई मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में बकरी खेत में जाने पर विवाद, मारपीट:आधा दर्जन घायल, चार के खिलाफ FIR, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    घर में अकेली किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:फिरोजाबाद में कमरे में फंदे से लटकमा मिला शव, परिजन खेत गए हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment