Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पुलिस भर्ती परीक्षा, तीन बार हुई जांच:पानी की बोतल ले जाने पर भी है रोक, जूते-मोजे भी उतरवाए गए

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में शनिवार से पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सुबह 10 बजे से शुरू हुई पहली पाली की परीक्षा में जिले के 28 परीक्षा केंद्रों पर करीब 9 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। केंद्रों पर पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों की कई स्तर पर जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के लिहाज से कई चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। अभ्यर्थियों को पानी की बोतल तक अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके अलावा जूते और मोजे उतरवाकर भी अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई, ताकि किसी तरह की नकल सामग्री अंदर न ले जाई जा सके। लड़कियों के लिए अलग चेकिंग बूथ महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए परीक्षा केंद्रों पर अलग से चेकिंग बूथ बनाए गए। यहां महिला पुलिसकर्मियों और परीक्षा नियंत्रक की मौजूदगी में उनकी जांच की गई। इसके बाद अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र की जांच और स्कैनिंग की गई, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सही अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले में निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में दो SI अभ्यर्थियों की मौत:परीक्षा के लिए बाइक में पेट्रोल भरवाने निकले थे, परिजनों का आरोप- डायल 112 वाहन ने कुचला
    Next Article
    आगरा में संपत्ति बंटवारे के लिए बडे़ भाई की हत्या:छोटे भाई ने पीट-पीटकर मारा डाला, बचाने आई मां को भी धक्का दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment