Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या:बदमाशों ने पीठ में सटाकर फायर किया, बहन की शादी के कार्ड बांटने निकला था

    6 hours ago

    1

    0

    झांसी में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बाइक से जा रहा था। तभी पीछा कर रहे बदमाशों ने उसके बगल में अपनी बाइक लगाई। युवक की पीठ में तमंचा सटाकर गोली मार दी। युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। हमलावर मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोग भागते हुए युवक के पास पहुंचे। उससे नंबर पूछकर तुरंत घरवालों को सूचना दी। युवक का छोटा भाई मौके पर पहुंचा। घायल युवक को ऑटो से सीएचसी, मऊरानीपुर ले जाया गया। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया। चार घंटे इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों के मुताबिक, युवक अपनी चचेरी बहन की शादी के कार्ड बांटने निकला था। उनकी मां नई बस्ती से पार्षद रह चुकी हैं। घटना मऊरानीपुर के मजिघटा मोहल्ला की है। 3 तस्वीरें देखिए... एक बाइक पर सवार थे 3 हमलावर सतीश श्रीवास (40) पुत्र- अशोक श्रीवास नई बस्ती के रहने वाले थे। इस इलाके से उनकी मां मुन्नी देवी पहले निर्दलीय पार्षद रह चुकी हैं। शनिवार सुबह सतीश अपने चाचा की बेटी की शादी का कार्ड बांटने घर से निकले थे। शाम करीब 5 बजे वह बाइक से चौक दमेला से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनका पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह शिशु मंदिर के पास पहुंचे, पीछे चल रही बाइक पर बैठे एक युवक ने तमंचा निकालकर उनकी पीठ के पास गोली मार दी। गोली लगते ही सतीश बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सतीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सतीश का किसी से कोई विवाद नहीं था सतीश के छोटे भाई सनी ने बताया- मेरा भाई प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। किसी से उसका विवाद होने के बारे में सतीश ने घरवालों को नहीं बताया था। बाहर किसी से विवाद हुआ या नहीं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। हम प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। मेडिकल कॉलेज पहुंचे एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया- अभी तक घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें - कौन हैं सलीम, जिनके लिए योगी बोले- हमलावरों को बख्शेंगे नहीं, खुद को EX मुस्लिम लिखा, मजहबी कट्‌टरपंथियों ने कई बार धमकी दी गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला किया गया। दिल्ली के गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन हुआ है। अब सवाल उठ रहे हैं कि यूट्यूबर को जान से मारने की कोशिश आखिर हुई क्यों? सलीम वास्तिक की पहचान तीन तलाक, हलाला जैसे इस्लामिक रिवाजों पर सवाल उठाने से बनी थी। उन्होंने इस्लाम को ‘विदेशी मजहब’ करार दिया था। रिपोर्ट पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड के यूट्यूबर ने LIVE आकर सुसाइड का प्रयास किया:मेरठ में 150kmph स्पीड में कार डिवाइडर पर चढ़ाई; बोले- मां अगले जन्म प्यार देना
    Next Article
    फर्जी दस्तावेज लगाकर 78.33 लाख का लोन:बजाज फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की शिकायत, आरोपी ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment