Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी दस्तावेज लगाकर 78.33 लाख का लोन:बजाज फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर ने की शिकायत, आरोपी ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपए का लोन लेने का मामला सामने आया है। बजाज फाइनेंस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ग्राहक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बजाज कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर शुभम वर्मा ने बताया कि नाका के राजेंद्रनगर निवासी ऋषि शर्मा ने 16 जुलाई 2024 को अपने मकान के नाम पर कंपनी से 78.33 लाख रुपए का लोन लिया था। लोन के लिए ऋषि ने राजस्थान के अजमेर निवासी अपनी बहन रितू और पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर निवासी बड़े भाई विनय के हस्ताक्षर वाले एनओसी लेटर कंपनी में जमा किए थे। शुभम के अनुसार 5 मई को विनय ने कंपनी को लीगल नोटिस भेजकर बताया कि ऋषि ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित एनओसी कंपनी में लगाई है। इसके बाद कंपनी ने मामले की जांच कराई। जांच में पता चला कि आरोपी की मां कमलेश ने 26 जुलाई 2022 को मकान का बंटवारा ऋषि और उसके बड़े भाई विनय के नाम कर दिया था। आरोप है कि लोन लेते समय ऋषि शर्मा ने खुद को पूरे मकान का मालिक बताते हुए फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन हासिल कर लिया। कंपनी की आंतरिक जांच पूरी होने के बाद असिस्टेंट मैनेजर ने एसीपी विभूतिखंड से शिकायत की। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपी ऋषि शर्मा व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फाइनेंस कंपनी से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच में जो साक्ष्य मिलेंगे। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या:बदमाशों ने पीठ में सटाकर फायर किया, बहन की शादी के कार्ड बांटने निकला था
    Next Article
    कानपुर में नाड़े से गला घोंटकर छात्र की हत्या:खेत में मिला शव, पिता बोले- बेटा साइकिल लेकर बाहर निकला था, वापस नहीं लौटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment