Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में सुबह से रिमझिम बारिश:ठंडी हवाएं भी बह रहीं, दिन में बढ़ेगी धूप, 33℃ तक जाएगा टेम्परेचर

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी में मंगलवार सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ हवाएं चलने से मौसम में ठंडक महसूस हुई। आईएमडी के अनुसार मंगलवार को दिन में एक-दो बार बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार को सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा तापमान इससे पहले सोमवार को झांसी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिनभर धूप निकलने से उमस बढ़ी रही। शाम 4 बजे के बाद हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना कर दिया। अगले दो दिन तेज धूप, बढ़ेगी उमस मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार और गुरुवार को तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ सकती है। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। बारिश के बाद धूप-उमस में रखें सावधानी बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ सकती है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द और वायरल बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त पानी पीते रहें और बारिश में भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय शरीर को ढककर रखें। बासी और खुले में रखा खाना खाने से बचें। बुखार, लगातार सिरदर्द या कमजोरी होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में कैनविज ग्रुप के मालिक की तलाश:जूम मीटिंग करते VIDEO सामने आया, 98 केस हैं दर्ज, पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम
    Next Article
    पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में 3 दोषी:भदोही कोर्ट ने जेल में बिताई अवधि और कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई; 1-1 हजार रुपए जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment