Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में स्कॉर्पियों ने युवक को कुचला, VIDEO:परिजन बोले- व्यापारी का नाबालिग बेटा गाड़ी चला रहा था, 20 दिन बाद बेटी की शादी

    13 hours ago

    1

    0

    झांसी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों गाड़ी ने पैदल चल रहे एक युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह कुचल गया। घटना का लाइव सीसीटीवी सामने आया है। जिसमे युवक पैदल चल रहा है। गाड़ी लहराते हुए आती है और सीधे युवक की तरफ दौड़ने लगती है। बचने के लिए युवक दीवार से सटकर खड़ा हो जाता है। फिर भी गाड़ी उसे रौंद देती है। घटना गुरुवार शाम की है। आज इसका वीडियो सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि व्यापारी का नाबालिग बेटा गाड़ी दौड़ा रहा था। वीडियो देखकर लग रहा है कि उसने जानबूझकर टक्कर मारी है। गाड़ी में 3 से 4 लोग सवार थे। सभी गाड़ी छोड़कर भाग गए। युवक की मौत के बाद घर में मातम छाया है। मृतक की बेटी की 20 दिन बाद 19 जून 2026 को शादी है। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पास का है। पहले ये तीन तस्वीरें देखिए अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला काम करके पैदल घर लौट रहा था विनोद कुशवाहा (44) शिवाजी नगर में कमल रेजीडेंसी के पास रहता था। उसके भाई राजकुमार कुशवाहा ने बताया- मेरा भाई विनोद भगवंतपुरा में एक कंपनी में गाड़ियों की डेंटिंग पेंटिंग का काम करता था। गुरुवार शाम को वह काम करके घर लौट रहा था। ऑटो से कानपुर चुंगी पर उतरकर वो पैदल घर पर आता था। जब आरटीओ ऑफिस के पास पहुंचा तो एक काले रंग की स्कॉर्पियों गाड़ी ने टक्कर मार दी। ड्राइवर तेज गति में गाड़ी लेकर आया और मोड़ पर गाड़ी लहराने लगी। यह देख भाई बचने के लिए दीवार से सटकर खड़ा हो गया। गाड़ी ने गलत दिशा में आकर भाई को बुरी तरह टक्कर मारी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी व्यापारी का नाबालिग बेटा चला रहा था विनोद कुशवाहा के जीजा मंगलसिंह कुशवाहा ने बताया- घटना के बाद ड्राइवर और अन्य लोग गाड़ी छोड़कर भाग गए। रात को ही हम लोगों ने नवाबाद थाने में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। बाद घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। टक्कर के बाद ड्राइवर ने गाड़ी बेक ली और फिर खड़ी करके अपने 2 से 3 साथियों के साथ भाग गया। गाड़ी व्यापारी की है और उसका नाबालिग बेटा गाड़ी को दौड़ा रहा था। 19 जून 2026 घर पर बेटी की आनी है बारात विनोद कुशवाहा की मौत के बाद घर में मातम छाया है। पत्नी द्रौपदी पति को याद करते हुए बार-बार बेहोश हो रही है। विनोद की 3 बेटियां विनीता (26), नेहा (20) और खुशी (17) और एक बेटा राज (15) है। विनीता की शादी हो चुकी है। जबकि नेहा की शादी दतिया में तय हो चुकी है। 19 जून 2026 को बारात आनी है। काम के साथ विनोद शादी की तैयारियों में भी जुटा था। हलवाई से लेकर गार्डन तक बुक हो चुका था। निमंत्रण कार्ड भी छपकर आ चुके थे। बेटी खुशी और बेटा राज पढ़ रहे हैं। विनोद की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यह खबर भी पढ़िए:- यूपी के सरकारी शिक्षक अब 100 क्विंटल भूसा जुटाएंगे, बरेली में BSA ने जारी किया आदेश; टीचर बोले- कल गोबर भी उठवाएंगे बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग के एक नए आदेश से शिक्षकों में गुस्सा है। वर्तमान में जनगणना का काम कर रहे शिक्षक अब बेसहारा गोवंश के लिए भरण-पोषण के लिए भूसे का इंतजाम करेंगे। हर स्कूल को 46 किलो और हर खंड को कुल 100 क्विंटल भूसा जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। भूसा खंड विकास अधिकारी या पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा कराना होगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बारिश से तापमान 5 डिग्री गिरा:गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट, AQI 73 दर्ज
    Next Article
    हापुड़ एसपी ने 14 दरोगा का किया तबादला:4 चौकी इंचार्ज भी बदले, गढ़मुक्तेश्वर थाने में तैनात राहुल अत्री को अयोध्यापुरी चौकी भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment