Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारिश से तापमान 5 डिग्री गिरा:गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट, AQI 73 दर्ज

    13 hours ago

    1

    0

    संभल में गुरुवार रात हुई बारिश और तेज हवा के बाद मौसम में बदलाव आया है। इससे तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 73 दर्ज किया गया। गुरुवार रात करीब 9 बजे तेज हवा के साथ 40 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जिसमें 5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस बारिश के बाद मौसम में ठंडक घुल गई, जिसका असर शुक्रवार को भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। दोपहर में काले बादल छाने, आंधी चलने और देर शाम तक बारिश होने की संभावना है। सुबह 9 बजे संभल का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले 15 दिनों से सुबह 8 बजे से ही त्वचा झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में 4 घंटे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था। महिलाएं और युवतियां गर्मी से बचने के लिए सूती स्कार्फ और छाते का उपयोग कर रही थीं, जबकि पुरुष और बुजुर्ग अंगोछे का सहारा ले रहे थे। मई महीने में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस भीषण गर्मी के चलते जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में पेट दर्द से संबंधित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही थी। स्थानीय निवासी अनिकेत कुमार ने बताया कि रात की बारिश से मौसम सुहावना हो गया था और अब धूप निकलने के बाद भी रात के मौसम का एहसास हो रहा है। परचून दुकानदार अंशुल रस्तोगी के अनुसार, "मौसम थोड़ा ठीक हुआ है। पिछले दिनों तो काफी गर्मी पड़ रही थी और बाजारों में ग्राहक भी नहीं थे।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी आज मधुबन आएंगे:बारिश और आंधी के बाद हैलीपैड सही किया जा रहा; छतों पर तैनात पुलिसकर्मी
    Next Article
    झांसी में स्कॉर्पियों ने युवक को कुचला, VIDEO:परिजन बोले- व्यापारी का नाबालिग बेटा गाड़ी चला रहा था, 20 दिन बाद बेटी की शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment