Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में SSP को कंधों पर उठाकर नाचे जवान:एक दूसरे को दौड़ाकर पकड़ा और फाड़ दिए कपड़े, कीचड़ में घसीटा

    12 hours ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार को पुलिस लाइन से लेकर जिले के अलग-अलग थानों तक पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ होली मनाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के साथ पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए जमकर डांस किया और एक-दूसरे को रंगों में सराबोर कर दिया। तीन तस्वीरों में देखें पुलिस की होली… रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित होली समारोह में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति सुबह करीब 10 बजे पहुंचे। उनके पहुंचते ही माहौल और रंगीन हो गया। डीजे पर फिल्मी और होली के गीत बजते ही पुलिस अधिकारी और जवान थिरकने लगे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी और रंग की बौछार कर होली का उत्साह और बढ़ा दिया गया। रंगों की बारिश में पुलिस अधिकारी और जवान जमकर झूमते नजर आए। इस दौरान सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत जिले के कई थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। होली की मस्ती इतनी थी कि जो भी किसी की पकड़ में आया, उसे रंग से भिगो दिया गया। कुछ जवानों ने मजाक-मस्ती में अपने साथियों को पकड़कर पानी और कीचड़ में भी लोटपोट कर दिया। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए नए जवानों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर और पानी में घसीटकर जमकर होली खेली। पूरे दिन पुलिस लाइन में ढोल-नगाड़ों, डीजे और रंग-गुलाल के साथ होली का उत्सव चलता रहा और पुलिसकर्मियों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में दो पक्षों में मारपीट:जमकर चले लात घूंसे, महिला समेत तीन लोग घायल
    Next Article
    पुलिसकर्मियों ने आम जनता के बाद खेली होली:कल्याणपुर थाने में रंग-गुलाल और संगीत के साथ जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment