Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में तेज धूप, 42℃ पारा:गर्म हवाओं से लोग बेहाल, बार-बार कट रही बिजली; बाजारों में कम हुई भीड़

    8 hours ago

    1

    0

    झांसी में सोमवार को सुबह से ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। सूरज निकलते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर दिखाई देने लगा। हालात यह रहे कि सुबह 10 बजे ही शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय ही दोपहर जैसी तपिश महसूस होने लगी, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। भीषण गर्मी का असर शहर के बाजारों और सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया। दोपहर से पहले ही कई प्रमुख बाजारों में आवाजाही कम हो गई। लोग सिर पर गमछा और कपड़ा बांधकर, साथ में पानी की बोतल लेकर निकलते नजर आए। सड़क किनारे शिकंजी, जूस और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई। वहीं मजदूरी करने वाले और खुले में काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती ने बढ़ाई मुश्किल शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की दिक्कतें और बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में बार-बार बिजली जाने से लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। रात में भी बिजली कटौती जारी रहने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। सुबह से ही कई मोहल्लों में लोग बिजली विभाग को शिकायत करते नजर आए। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में लगातार बिजली कटौती के कारण घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। सीपरी, नंदनपुरा, गल्लामंडी, आवास विकास और सदर क्षेत्र समेत कई इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। कहीं लोग प्रदर्शन कर रहे हैं तो कहीं विभागीय अधिकारियों से शिकायतें की जा रही हैं। हालांकि फिलहाल बिजली व्यवस्था में कोई बड़ा सुधार नजर नहीं आ रहा है। 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक झांसी का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तेज धूप और लू का असर लगातार बना रहेगा। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। प्रशासन भी लोगों से सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना नक्शा पास कराए हो रही 48 बीघा प्लाॅटिंग ध्वस्त:कानपुर में KDA की कार्रवाई, 53 बीघा प्लाटिंग में नक्शा न मिलने पर नोटिस
    Next Article
    बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई:श्रावस्ती में ड्राइवर-परिचालक घायल, 34 स्कूली बच्चे सुरक्षित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment