Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिना नक्शा पास कराए हो रही 48 बीघा प्लाॅटिंग ध्वस्त:कानपुर में KDA की कार्रवाई, 53 बीघा प्लाटिंग में नक्शा न मिलने पर नोटिस

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने नर्वल क्षेत्र में करीब 48 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वहीं 53 बीघा क्षेत्र में विकसित दो अन्य अवैध प्लाटिंग को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सकरापुर नर्वल में हो रही थी प्लाटिंग विशेष कार्याधिकारी प्रवर्तन (जोन-4)/उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। सकरापुर नर्वल (मथुरापुर योजना के पीछे) स्थित आराजी संख्या 109, 122 व अन्य आराजियों पर कार्रवाई की गई। यहां विशाल, लल्लू व अन्य द्वारा बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए लगभग 48 बीघा में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। सड़क, नाला और बाउंड्री आदि गिराई प्राधिकरण की टीम ने दो जेसीबी की मदद से अवैध प्लाटिंग के तहत बनाई गई सड़क, नाला, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर, एंट्री गेट, सीवर लाइन समेत कई निर्मित और निर्माणाधीन भवनों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति के प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई नियमानुसार की गई। 53 बीघा में नोटिस जारी इसके अलावा केडीए ने दो अन्य अवैध प्लाटिंग को भी चिन्हित किया है। मौजा रमईपुर में आराजी संख्या 1557, 1530, 1539, 1540, 1541, 1544, 1546 और 1551 में करीब 18 बीघा तथा इंदिरा नगर फेज-1, उरियारा के पास करीब 35 बीघा क्षेत्र में कैलाश लखवानी व अन्य द्वारा प्लाटिंग कार्य किया जा रहा था, जहां स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया। इन मामलों में नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्लॉट लेने से पहले ले-आउट की जानकारी लें डा. रवि प्रताप सिंह ने आमजन से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में किसी भी प्लॉट या भूमि की खरीद से पहले कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। साथ ही निर्माण कार्य हमेशा स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही कराएं, ताकि भविष्य में आर्थिक और मानसिक नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कार ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत:घटना CCTV में कैद, चालक गाड़ी लेकर फरार; पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    झांसी में तेज धूप, 42℃ पारा:गर्म हवाओं से लोग बेहाल, बार-बार कट रही बिजली; बाजारों में कम हुई भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment