Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रैक्टर-टॉली पलटी, महिला की मौत, 13 घायल:बेटा होने की खुशी में मंदिर में घंटा चढ़ाकर लौट रहे थे, नशे में था ड्राइवर

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी में गुरुवार रात को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल है। जिनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेटे की मनोकामना पूरी होने पर एक दंपती अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को लेकर बैरागढ़ माता के मंदिर गए थे। वहां घंटा चढ़ाया और भंडारा हुआ। रात को 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सभी श्रद्धालु घर लोट रहे थे। एक ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब पिए था। वो ट्रैक्टर को बेहाता दौड़ा रहा था। तभी ट्रैक्टर अंसुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें दंपती की बुआ शगुना देवी (65) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए मोंठ सीएचसी लाया गया। जहां से 11 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे मोंठ थाना क्षेत्र के भुजौंद गांव के पास हुआ है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए लंबे समय बाद दंपती को बेटा हुआ था मोंठ थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी जगत पाल ने बताया- मैंने और पत्नी ने बच्चे की मनोकामना मांगी थी। लगभग 5 साल पहले पत्नी ने एक बेटे का जन्म दिया। इसी खुशी में अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को लेकर गुरुवार को बैरागढ़ माता के मंदिर में घंटा चढ़ाने गए थे। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में लोग बैठे थे, जबकि एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान लेकर गए थे। मंदिर में घंटा चढ़़ाया और भंडारा हुआ। शाम को हम लोग घर लौट रहे थे। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बडैरा गांव में रूक गए। जबकि एक ट्रैक्टर ट्रॉली लोगों को इमलिया गांव छोड़ने जा रहा था। रात लगभग 11 बजे भुजौंद गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। चीख पुकार मच गई हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने प्राइवेट वाहनों से घायलों को मोंठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर जगत पाल की बुआ कुरैठा निवासी शगुना देवी (65) की मौत हो गई। मृतका के पति पहलवान पाल (75), रामदेवी (61), रागनी (16), ऊषा (40), सखी देवी (47), गुड्डी (42), मनोहर, राधा रानी, संतोषी समेत 13 लोग घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर 3 की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, एडीएम शिव प्रताप शुक्ला, एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। शराब पीकर चला रहा था ट्रैक्टर मृतका के घायल पति पहलवान पाल ने बताया कि ट्रैक्टर का ड्राइवर शराब के नशे में धुत था। वो बहुत तेज स्पीड में ट्रैक्टर चला रहा था। लोगों ने उसको मना भी किया, लेकिन उसने स्पीड कम नहीं की। तेज स्पीड की वजह से ड्राइवर संतुलन खो बैठा। तब ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। शगुना देवी की मौत के बाद घर में मातम छाया है। शगुना के दो बेटे काशीराम और मनीराम व 3 बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया- ड्राइवर की लापरवाही के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर में टकराकर पलट गया। सूचना पर मोंठ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां शगुना देवी की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विजय-रश्मिका की जूलरी के चर्चे, सिर से पांव तक 'गोल्ड' में सजे, Photos
    Next Article
    लखनऊ में मीन महोत्सव और एक्वा एक्सपो का शुभारंभ आज:2 दिन होगा आयोजन, मत्स्य पालक और उद्यमी होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment