Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के नाम पर 6.95 लाख की ठगी:हापुड़ का रहने वाला है आरोपी, बुलंदशहर में केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम खुलवाने के नाम पर ₹6.95 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित जितेंद्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी मंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मोहल्ला मानसरोवर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी पहचान हापुड़ निवासी मंजीत पुत्र रतन सिंह से थी। मंजीत ने जितेंद्र से इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम खोलने के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। पुराने परिचय के कारण जितेंद्र ने उस पर भरोसा कर लिया। आरोप है कि अप्रैल 2023 से मई 2024 के बीच जितेंद्र ने मंजीत के खाते में विभिन्न तारीखों पर कुल ₹6,95,900 ट्रांसफर किए। इसके अतिरिक्त, ₹2 लाख नकद भी दिए गए। आरोपी ने अगस्त 2024 में कचहरी रोड पर 'केरल मार्ट' नाम से एक शोरूम भी खोला। पीड़ित के अनुसार, जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी मंजीत ने केवल ₹56,200 लौटाए और शेष धनराशि देने से इनकार कर दिया। जितेंद्र ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। जितेंद्र कुमार ने अपने प्रार्थना पत्र के साथ लेन-देन से संबंधित बैंक विवरण और अन्य साक्ष्य भी संलग्न किए हैं। पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुसलमानों को हाईवे पर न चलने की चेतावनी:हिंदू रक्षा दल ने लिखा- यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है, सहारनपुर में 2 युवतियों ने लिखा
    Next Article
    वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर मसाने की होली:नरमुंड की माला डालकर निकले अघोरी, डीजे पर झूमते युवाओं ने खेली चिता भस्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment