Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, VIDEO:3 पलटी खाकर गिरे युवक को 50 मीटर तक घसीटा; कुचलते हुए ऊपर से निकला ट्रैक्टर

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क किनारे सवारी बैठाने के लिए रुकी ऑटो को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो ने 3 पलटी खाई। फिर भी ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक नहीं लगाए। वो एक सवारी को लगभग 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। उसके ऊपर से पूरा ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर गया। इसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 14 सितंबर को झांसी-कानपुर हाईवे पर हुआ। इसका सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया है। पीड़ित ने कहा- ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया था। थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने 6 दिन में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस समझौता कराना चाहती है। घटना चिरगांव थाना क्षेत्र की है। 4 तस्वीरें… सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ वीडियो हादसे का 4:28 मिनट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि एक युवक बाइक से उतरकर हाइवे किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा है। थोड़ी देर बाद सफेद-नीले रंग का एक ऑटो आकर रुकता है। तभी युवक सड़क की तरफ जाकर ऑटो में बैठने लगता है। इसी दौरान पीछे से तेज गति में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती है। तेज गति में ही ऑटो को टक्टर मारी। इससे ऑटो 3 बार पलटी खाता है। तभी युवक उछलकर 5 फीट दूर जा गिरता है। वो किसी तरह खड़ा हो पाता, तब तक दूसरी बार ट्रैक्टर की चपेट में आ जाता है। इसके बाद पूरा ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर जाता है। इसके बाद युवक दर्द से तड़पने लगता है। इस पूरे हादसे के दौरान ड्राइवर ब्रेक नहीं लगाता दिख रहा है। आगे जाकर ट्रैक्टर रोकता है और नीचे उतरकर दौड़ते हुए भाग जाता है। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। ऑटो से बच्चों और घायलों को बाहर निकालते हैं। दुकान का सामाने लेने जा रहा था चिरगांव कस्बे के करईयनपुरा मोहल्ला निवासी रफीक खान ने बताया- मैं ट्रक चलाता हूं। मेरे दो बेटे राजा खान (18) और अरवाज (16) हैं। बड़ा बेटा राजा चिरगांव बाइपास पर शुभकामना ढाबा के पास पंक्चर की दुकान चलाता है, जबकि छोटा बेटा पढ़ता है। 14 सितंबर को बेटा राजा दुकान पर गया था। वहां से दुकान का सामान लेने के लिए झांसी जा रहा था। एक बाइक वाले से मदद लेकर वह मिश्रा ढाबा के पास पहुंचा। यहां पर ऑटो का इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद एक ऑटो आकर रुका, तो बेटा बैठने लगा। तब पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद बेटे को घसीटते हुए ले गया। काफी देर तक बेटा कहारता रहा। ऑटो की अन्य सवारियों को भी चोट आई। हम लोग बेटे को अस्पताल ले गए। उसके एक पैर में फ्रैक्चर है, जबकि दूसरे पैर का मांस बाहर आ गया। सीने में भी चोट लगी है। 6 दिन से पुलिस दबाए बैठी है मामला पिता रफीक ने बताया- हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया था। बेटे का इलाज कराकर हमने थाने जाकर लिखित शिकायत दी। लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ट्रैक्टर पर नंबर लिखा है, इसके बावजूद पुलिस अभी तक आरोपी ड्राइवर को नहीं खोज पाई। हम लोग चाहते हैं कि आरोपी पर कठोर कार्रवाई हो। बेटा का इलाज भी करवाया जाए। ……………………… ये खबर भी पढ़िए- होमगार्ड परीक्षा में दौड़ते-दौड़ते युवक की मौत:बरेली में पत्नी बोली- B.Tech, B.Ed, TET पास थे, लेकिन सरकारी नौकरी चाहते थे पति B.Tech, B.Ed, CTET और UP-TET पास थे। कोचिंग चलाकर अच्छा पैसा कमा लेते थे, लेकिन मन सरकारी नौकरी करने का था। 17 सितंबर को बर्थडे मनाने के बाद मुरादाबाद में होमगार्ड भर्ती की दौड़ में शामिल होने गए थे। अगले दिन पता चला कि उनकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पापा भइया नहीं रहे' सुनते ही पिता की मौत:प्रयागराज में बेटी के सामने जमीन पर गिरे, घरवालों ने पानी के छींटे मारे, फिर भी नहीं उठे
    Next Article
    सांसद चंद्रशेखर को गाली देने वाली लड़कियों पर FIR:कहा था- गोंडा आने से डर गए, सुधर जाओ, गाली दी है और देंगे...मुकदमे से नहीं डरते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment