Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सांसद चंद्रशेखर को गाली देने वाली लड़कियों पर FIR:कहा था- गोंडा आने से डर गए, सुधर जाओ, गाली दी है और देंगे...मुकदमे से नहीं डरते

    4 hours ago

    1

    0

    सांसद चंद्रशेखर आजाद को गाली देने वाली गोंडा की 2 लड़कियों पर FIR हुई है। आरोप है कि 17 सितंबर को सांसद चंद्रशेखर का गोंडा दौरा रद्द होने के बाद दोनों लड़कियों ने वीडियो जारी करके अभद्र टिप्पणी की। वीडियो में एक लड़की ने कहा- गोंडा क्यों नहीं आए। डर गए क्या, सुधर जाओ। दम है तो गोंडा आकर दिखाओ। उसने कहा- हमने गाली दी है और गाली देंगे। ब्राह्मण हमेशा ऊंचा होता है। ऊंचा ही कहा जाएगा। हम पल्लवी, ये काजल हैं। इन पर 4 मुकदमे और मुझ पर 22 मुकदमे हैं। एक FIR और हो जाए तो क्या होगा। हम लोग मुकदमे से डरते नहीं हैं। 18 सितंबर को पल्लवी शुक्ला और काजल सिंह का वीडियो सामने आया। भीम आर्मी के पूर्व पदाधिकारी रामकिशुन कोहली ने उसी दिन वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद दरोगा योगेंद्र यादव ने शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे कौड़िया थाने में मुकदमा दर्ज कराया। काजल (30) और पल्लवी (20) दोनों सोशल मीडिया पर रील बनाती हैं और घरवालों से अलग रहती हैं। काजल पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी शादी हो चुकी है। लेकिन पति से अलग रहती थी। पल्लवी पहले भी चंद्रशेखर पर टिप्पणी कर चुकी है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। अब समझिए पूरा मामला चंद्रशेखर आजाद 17 सितंबर को गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाले थे। हालांकि, अचानक उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया। इससे पहले 13 सितंबर को भी वह गोंडा जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाराबंकी से लौटा दिया था। इस दौरान चंद्रशेखर के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। दोनों बार दौरा रद्द होने के बाद 18 सितंबर को पल्लवी शुक्ला ने वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह काजल के साथ दिखाई दे रही है। काजल कह रही है कि हम दोनों न मुकदमे से डरती हैं, न ही डरेंगी। हमारा दबदबा जानते ही हो। चंद्रशेखर आजाद रावण गोंडा जिले में आ रहे थे, आए नहीं। डर गए क्या? चंद्रशेखर रावण, सुधर जाओ। हम तुम्हारा विरोध करते हैं। बड़ी बढ़ाई, एक मुकदमा और दर्ज करवा दोगे और क्या कर लोगे। चंद्रशेखर, कब आ रहे हो? डर गए क्या गोंडा जिले का नाम सुनकर? अब दोनों लड़कियों के बारे में जानिए काजल सिंह- पति से अलग रहती है, प्रेमी को जेल भिजवाया पल्लवी शुक्ला- परिवार ने किनारा किया, भोजपुरी गानों पर रील बनाती है कारोबारी हत्याकांड के बारे में पढ़िए ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… 'बेटियों को छेड़ने वाला अपना मृत्युदंड खुद साइन करता है':योगी की चेतावनी, कहा- पहले एग्जाम कोई देता था, भर्ती किसी और की होती थी सीएम योगी ने लखनऊ में रविवार को कहा- आज कोई किसी बेटी को छेड़ने का दुस्साहस नहीं कर सकता। अगर करेगा तो वह अंजाम जानता है। अगर नहीं जानता है तो मुझे लगता है कि वह अपने डेथ सेंटेंस (मृत्युदंड) पर खुद साइन कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को मारी टक्कर, VIDEO:3 पलटी खाकर गिरे युवक को 50 मीटर तक घसीटा; कुचलते हुए ऊपर से निकला ट्रैक्टर
    Next Article
    मायावती फिर पलटीं, बोलीं- भतीजी को पार्टी नहीं सौंपूंगी:आकाश की तरह शादी के बाद बदल सकती है, ईशान को आगे बढ़ाऊंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment