Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में ट्रेन से कटकर आढ़ती के मुनीम की मौत:घर से ड्यूटी के लिए निकला, मगर 2 घंटे में ही लौटा, पटरी किनारे कपड़े मिले

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में ट्रेन की चपेट में आने से आढ़ती के मुनीम की मौत हो गई। वह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। मगर दो घंटे बाद ही टिफिन बॉक्स लेकर घर लौट आया। थोड़ी देर बाद घर से बिना बताए निकल गया। फिर पटरी के किनारे अद्धनग्न हालत में खून से सना शव मिला। उसके कपड़े पटरी के किनारे रखे हुए थे। मौत के लेकर परिजनों ने संशय जताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजाैली का है। बिना बताए घर से निकला मृतक का नाम शैलेंद्र यादव (52) पुत्र मोतीलाल यादव था। वह बरुआसागर के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से पत्नी और बच्चों के साथ बिजौली में किराए से रहे थे। मृतक के दामाद रोहित यादव ने बताया- मेरे ससुर भोजला मंडी में एक आढ़ती के पास मुनीम का काम करते थे। रोजना की तरह शनिवार सुबह वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। मगर दो घंटे बाद ही घर लौट आए। शाम करीब 4:30 बजे बिना बनाए वह घर से निकल गए। रात लगभग 9:30 बजे पुलिस ने फोन कर बताया कि बिजौली स्टेशन के पास शैलेंद्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। कपड़े पटरी के किनारे रखे थे दामाद ने आगे बताया कि सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंच गए। वहां खून से सना अद्धनग्न हालत में शव पड़ा था। जबकि ससुर के कपड़े पटरी के किनारे रखे हुए थे। कोई कपड़ उतारकर सुसाइड नहीं कर सकता। न ही एक्सीडेंट लग रहा है। पुलिस जांच करें कि सुसर की मौत कैसे हुई है? शैलेंद्र की मौत के बाद घर में मातम छाया है। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। जिसमें से एक बेटी की शादी हाे चुकी है। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:सिलेंडर के लिए बुजुर्ग रोए, ओवैसी बोले- DSP मुल्क आपके बाप का नहीं, गर्लफ्रेंड की हत्या कर न्यूड बॉडी फेंकी
    Next Article
    ललितपुर में SI परीक्षा में 1732 अनुपस्थित रहे:सीसीटीवी से रखी गई निगरानी, स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment