Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में SI परीक्षा में 1732 अनुपस्थित रहे:सीसीटीवी से रखी गई निगरानी, स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं

    1 hour ago

    1

    0

    ललितपुर जिले में शनिवार को उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक परीक्षा-2026 आयोजित की गई। आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में कुल 4800 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1732 अनुपस्थित रहे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 2400 परीक्षार्थियों में से 1520 उपस्थित रहे, जबकि 880 अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार, द्वितीय पाली में 2400 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1548 उपस्थित हुए और 852 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ललितपुर स्टेशन से झांसी के लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। पहली ट्रेन दोपहर 1:30 बजे झांसी के लिए रवाना हुई, जबकि दूसरी ट्रेन शाम 6 बजे के बाद झांसी के लिए प्रस्थान की। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य इंतजामों का जायजा लिया। अधिकारियों ने नेहरू महाविद्यालय भाग 1 व 2, रघुवीर सिंह महाविद्यालय, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और वर्णी जैन इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की गतिविधियों पर भी नजर रखी, जहां परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पाए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में ट्रेन से कटकर आढ़ती के मुनीम की मौत:घर से ड्यूटी के लिए निकला, मगर 2 घंटे में ही लौटा, पटरी किनारे कपड़े मिले
    Next Article
    विवाहिता के शव को तीसरी बार में दी गई मुखग्नि:सुल्तानपुर में दो बार अंतिम संस्कार से रोका गया; भाई ने पुलिस पर दबाव का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment