Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में दूल्हे के चाचा की संदिग्ध अवस्था में मौत:बेटा बोला- एड्रेस पूछने पर 4 युवकों से विवाद हुआ, लात मारकर नदी में गिराया

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में दूल्हे के चाचा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि पिता कोमल दोहरे (57) बस से बारात लेकर दुल्हन के घर जा रहे थे। रास्ते में एड्रेस पूछने के लिए बस रोकी तो 4 युवकों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने लात मारकर पिता को नदी में गिरा दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि शौच के दौरान पैर फिसलने से कोमल दोहरे नदी में गिर गए। इस वजह से उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरा मामला सोमवार देर रात बबीना थाना क्षेत्र का है। पुल पर बस को दोबारा रोका गया कोमल दोहरे (57) पुत्र घनसोले दोहरे मध्य प्रदेश के दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के बसवाहा गांव के रहने वाले थे। उनके बेटे रघुराज दोहरे ने बताया- मेरे पिता कोमल मजदूरी करते थे। उनके परिवार के भाई संतोष बड़ागांव के बराठा गांव में रहते हैं। संतोष के बेटे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए पिता बराठा गांव आए थे। सोमवार रात करीब 9 बजे बराठा गांव से बारात ललितपुर के कंधारीकला गांव जा रही थी। पिता बस में सवार थे। रात को बस बबीना थाना क्षेत्र के सुकुवां ढुकवां डैम के पास पहुंची तो गांव के 4 युवक बाइक लेकर खड़े थे। उनसे कंधारीकला गांव का रास्ता पूछा तो गाली गलौच हो गई। तब बस को लेकर आगे बढ़ गए। थोड़ी आगे बांध के पुल पर चारों ने दोबारा से बस को रोक लिया और विवाद होने लगा। पिता को लात मारी, इससे नदी में गिरे बेटे ने आगे बताया- विवाद होने पर बस से सारे बाराती उतरकर नीचे आ गए। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चारों युवकों ने पिता को लात मार दी। इससे वो पुल से नीचे नदी में गिर गए। काफी मशक्कत के बाद पिता को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोगों ने चारों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस चारों युवकों को थाने ले गई और पूछताछ की जा रही है। कोमल की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छाया है। कोमल के 3 बेटे रामपाल, रघुराज और मंगल है। मौत की खबर सुनकर पत्नी रानी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस बोली- पैर फिसलने से नदी में गिरा कोमल बबीना पुलिस का कहना है कि कुलदीप ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि वह बराठा से कंधारीकला गांव बारात लेकर जा रहे थे। रास्ते में सुकुवां ढुकवां डैम के पास 4 लोगों ने एक बाराती को धक्का देकर नहर में गिरा दिया। तब पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि बाइक सवार कुछ लोगों का बस चालक से कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के दौरान बस पुल पर खड़ी थी। तब कोमल दोहरे शौच के लिए बस से नीचे उतरे। तब पुल पर कम जगह होने के कारण पैर फिसलने से नदी में गिर गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 20 मिनट जाम में फंसे रहे SSP:डीएम ने होमगार्ड परीक्षा को लेकर रखी थी बैठक, कलेक्ट्रेट परिसर में लगा था जाम
    Next Article
    प्रयागराज स्टेशन के पास की मस्जिद हटाने का नोटिस:रेलवे ने 27 अप्रैल तक खाली करने को कहा, मस्जिद कमेटी हाईकोर्ट जाएगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment