Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में दादी की मौत, पोते ने रुकवाया अंतिम संस्कार:बोला- मेरी बहन और पापा ने मार डाला, चेहरे को कीड़े खा गए

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में 90 साल की महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ पोती के घर रहती थी। मौत के बाद पोती और बेटा शव लेकर पैतृक गांव पहुंचे तो विवाद हो गया। पोते ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। आरोप लगाया कि बहन और पापा ने मिलकर दादी की हत्या कर दी। चेहरे को चीटी समेत अन्य कीड़े खा चुके थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया जा रहा है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। पोती के पास रहती थी दादी मृतका का नाम रजकू देवी (90) पत्नी गोविंद दास वंशकार था। वह मैरी गांव की रहने वाली थी। उसका एक बेटा मातादीन है। जिसकी 3 बेटी नीलम, मंजू और चाहत व 2 बेटे भीमा व अभिषेक हैं। नीलम, मंजू, चाहत और भीमा की शादी हो चुकी है। जबकि अभिषेक अविवाहित है। मृतका की पोती नीलम ने बताया- मां अंगूरी की मौत हो चुकी है। दादी रजकू चल नहीं पाती। मेरी दादी और पापा मातादीन काफी समय से मेरे पास रह रहे हैं। हम सब नारायण बाग के नजदीक दूर के बब्बा मंदिर के पास रह रहे थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। जेल में मुलाकात करने गए थे बेटी-पिता नीलम ने आगे बताया- मेरा छोटा भाई लड़की को भगाकर ले गया था। वह ललितपुर जेल में बंद है। मैं और मेरे पापा बुधवार को भाई से मुलाकात करने ललितपुर गए थे। घर पर दादी अकेली थी। शाम 5 बजे लौटकर आए तो दादी रजकू की मौत हो चुकी थी। चीटी-चीटा उनके चेहरे को खा चुके थे। इसलिए खून निकल रहा था। हम लोग अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेकर मैरी गांव पहुंचे। तब भाई भीमा ने विवाद शुरू कर दिया। वह कहने लगा कि मैंने और पापा ने दादी को मार दिया। उसने अंतिम संस्कार नहीं करने दिया और फोन करके पुलिस को बुला लिया। हम लोगों की शिकायत कर दी। पुलिस आकर शव ले गई। शक होने पर पुलिस बुलाई भीमा ने बताया- दादी रजकू के चेहरे से खून निकल रहा था। यह देखकर मुझे शक हुआ कि दादी की हत्या की गई है। इसलिए मैंने पुलिस को फोन कर दिया और पोस्टमार्टम करा रहे हैं। ताकि पता चल सके कि दादी की मौत की वजह क्या है। बजरंग चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि रजकू देवी बीमार थी। उसकी मौत होने पर पोते ने पुलिस को कॉल कर दिया। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार परामर्श केंद्र में समझौता, आठ माह पुराना विवाद सुलझा:टूटते रिश्ते को मिली नई शुरुआत, पति-पत्नी साथ रहने को राजी
    Next Article
    रायबरेली में प्राकृतिक खेती ही भविष्य का रास्ता- राकेश सचान:बोले- किसानों की लागत होगी शून्य, बढ़ेगी आय; उत्पादों की अलग ब्रांडिंग करेगी सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment