Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में विधायक ने कहा-मढ़िया मंदिर पर बनाएंगे कॉरिडोर:रवि शर्मा बोले-शिवरात्रि पर शहर में निकलेगी बारात, नाचते-गाते पहुमचेंगे मंदिर

    16 hours ago

    1

    0

    झांसी में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात को लेकर सदर विधायक रवि शर्मा ने पत्रकार वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मढ़िया महादेव मंदिर पहुंचने वाली शिव बारात में इस वर्ष भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मंदिर परिसर पूरी तरह कब्जामुक्त होने के बाद यहां भव्य कॉरिडोर निर्माण के लिए सरकार से धनराशि दिलाने का प्रयास करेंगे। स्थानीय विवाहघर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक रवि शर्मा ने कहा कि मढ़िया महादेव मंदिर के आसपास वर्षों से विशेष समुदाय के लोगों का कब्जा रहा है। पिछली सरकारों से इसे हटाने का अनुरोध किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से शिव बारात की शुरुआत की गई थी, जिससे आज हजारों हिंदू जुड़ चुके हैं। विधायक ने कहा कि मढ़िया महादेव मंदिर हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन अभी भी कुछ परिवार मंदिर की भूमि पर अतिक्रमण किए हुए हैं। इसे हटवाने के लिए प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से झांसी के हिंदुओं से वादा किया कि मंदिर परिसर अतिक्रमण मुक्त होने के बाद यहां भव्य कॉरिडोर निर्माण कराया जाएगा। इन रास्तों से गुजरेगी शिव बारात रवि शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे शिव बारात मुरली मनोहर मंदिर से रवाना होगी। शिव भक्त घोड़ों पर सवार होकर बारात में शामिल होंगे। बारात में बैंड-बाजा और डीजे भी रहेंगे। यह बारात बड़ा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा और सैंयर गेट होते हुए मढ़िया महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूधेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष जलाभिषेक:रात 12 बजे होगी महाआरती, भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट
    Next Article
    सामूहिक विवाह सम्मेलन में खोया तीन वर्षीय मासूम:भीड़ में अचानक हुआ गायब, मोहाना पुलिस ने ढूंढ़कर परिवार से मिलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment