Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दूधेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष जलाभिषेक:रात 12 बजे होगी महाआरती, भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट

    17 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के सिद्धपीठ दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं। मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर के महंत नारायण गिरि आज रात 12 बजे भगवान दूधेश्वर का विधि-विधान से जलाभिषेक करेंगे। उनके साथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष अनुज गर्ग भी पूजा-अर्चना में शामिल होंगे। इसके बाद महाआरती होगी और फिर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे, ताकि भक्तजन दर्शन और जलाभिषेक कर सकें। महंत नारायण गिरी महाराज ने बताया कि फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि आज शाम 5 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। महाशिवरात्रि का मुख्य व्रत 15 फरवरी को रखा जाएगा। व्रत का पारण 16 फरवरी को सुबह 6:42 बजे से दोपहर 3:10 बजे तक किया जा सकेगा। महाशिवरात्रि पर निशीथ काल का पूजन सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इस बार निशीथ काल रात 12:09 बजे से 1:01 बजे तक रहेगा। इस समय जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है। चार प्रहर की पूजा का भी विशेष महत्व है। प्रथम प्रहर शाम 6:11 से रात 9:23 तक, द्वितीय प्रहर रात 9:23 से 12:35 तक, तृतीय प्रहर रात 12:35 से सुबह 3:47 तक और चतुर्थ प्रहर सुबह 3:47 से 6:59 तक रहेगा। भगवान दूधेश्वर का महाकाल रूप में विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मंदिर को 501 किलो फल और फूलों से सजाया जाएगा, साथ ही भगवान को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। भक्तों की सुविधा के लिए चार कतारें बनाई गई हैं और 250 से अधिक स्वयंसेवक व्यवस्था संभालेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। जिला प्रशासन, नगर निगम और बिजली विभाग ने साफ-सफाई, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं का पूरा प्रबंध किया है, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्वक दर्शन कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूदौली में मुर्गे की दुकान से चोरी:24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपियों को भेजा गया जेल
    Next Article
    झांसी में विधायक ने कहा-मढ़िया मंदिर पर बनाएंगे कॉरिडोर:रवि शर्मा बोले-शिवरात्रि पर शहर में निकलेगी बारात, नाचते-गाते पहुमचेंगे मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment