Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BLW की जनसभा में अव्यवस्था पर हंगामा-नारेबाजी:दो मेडिकल छात्राएं बेहोश; सड़क जाम कर प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन से नोकझोंक

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल पर मेडिकल की छात्राओं ने असुविधाओं का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इसी बीच दो छात्राओं की हालत बिगड़ गई। कार्यक्रम से लौटते समय उपकार नर्सिंग कॉलेज की नर्सिंग छात्राएं सड़क पर बेहोश हो गई। कई छात्राओं तो चक्कर खाकर गिर पड़ी तो किसी को उल्टियां होने लगी। कार्यक्रम स्थल से किसी तरह उन्हें उपकार नर्सिंग कॉलेज लाया गया, जहां तीन छात्राओं की हालत बुरी तरह खराब हो गई। पीएम जनसभा के आयोजकों पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने सुंदरपुर-लंका मार्ग को जाम कर दिया। छात्राओं के साथ मौजूद परिजनों और साथियों ने हंगामा काटा। छात्राओं का आरोप था कि इतनी धूप में सभी को बंद पंडाल में बैठा दिया गया, जिसके कारण अंदर ही हालत बिगड़ गई। बाहर जाने का प्रयास किया लेकिन जबरन अंदर ही रोक दिया गया। पानी, हवा और तमाम इंतजाम ध्वस्त रहे इसके चलते बुरा हाल हो गया। अभी सड़क पर हंगामा जारी है और जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लगी है। हंगामा और बवाल बढ़तादेखकर डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने कई थानों की पुलिस और महिला पुलिसकर्मी बुलाए हैं। सबसे पहले तस्वीरों में देखे आक्रोश एएनएम- GNM की छात्राएं कर रहीं हंगामा हंगामा करने वाली छात्राएं एएनएम, GNM की हैं। इसमें से कई प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में हैं, फाइनल ईएर वाली छात्रों ने जूनियर छात्राओं का बुरा हाल देखकर पूरा मोर्चा संभाल रखा है। अधिकारियों से उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल जवाब कर रही हैं। रैली में जबरन ले जाने का आरोप पुलिस से रोते बिलखती मेडिकल छात्राओं ने कहा- डायरेक्टर को यहीं बुलाओ। हम लोगों को रैली में जबरन ले जाया गया। वहीं इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। एक एंबुलेंस भी फंस गई। जिसे निकलवाने में पुलिस जुटी रही। पुलिस आक्रोशित छात्राओं को समझाने का प्रयास करती रही। इसके बाद कॉलेज के प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। छात्राओं से अंदर चलकर बात करने की अपील की। पुलिस ने समझाया कि सड़क पर जाम से कई लोग परेशान है, रास्ता साफ होगा तो वो भी घर जाएंगे। कई एंबुलेंस और स्कूली बच्चे भी है जो अभी अपने घर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस के आश्वासन पर छात्राओं ने प्रदर्शन बंद किया। फिर अंदर कैंपस में सभी छात्राएं आ गई। कड़ी धूप में पैदल चलना पड़ा छात्रा का कहना है कि अन्य कॉलेजों के छात्रों को बस से भेजा गया और उन्हें फोन, पैसे, बैग और पानी की बोतल जैसी सुविधाएं ले जाने की अनुमति दी गई। उनके कॉलेज ने छात्रों को फोन, पैसे और पानी की बोतलें ले जाने से मना कर दिया था। छात्रा का कहना है कि उन्हें कड़ी धूप में पैदल चलना पड़ा, जबकि अन्य के लिए वाहनों की व्यवस्था थी। वह इस बात पर सवाल उठा रही है कि अगर रास्ते में उनके साथ कुछ अनहोनी हो जाती, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता? उसने बताया कि कॉलेज ग्रुप में मैसेज आया था कि बाहर जाने पर कॉलेज की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी से ग्वालियर तक परख यान में पहुंचे DRM:तीसरी लाइन का निरीक्षण कर बोले- जो काम बचा उसे भी जल्दी पूरा करें
    Next Article
    बागपत में सरकारी चकरोड पर कब्जा, किसान की फसल फंसी:श्रीराम ने DM ऑफिस मे शिकायत की, 6 बीघा गेहूं खेत में पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment