Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झूठे मुकदमे में फंसाए जाने पर डीएम को सौंपा ज्ञापन:परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग ,पुलिस पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप

    13 hours ago

    1

    0

    थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम राधना निवासी मतीन को एक मुकदमे में फंसाने और पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मतीन बिना ठोस साक्ष्य के नामजद किया जा रहा है, जबकि वह घटना के समय अपने घर पर मौजूद था और इसका सीसीटीवी साक्ष्य भी उपलब्ध है। परिवार का कहना है कि इस मामले में पहले इमरान नामक व्यक्ति को जेल भेजा गया, जिसने पुलिस के सामने मतीन का नाम लिया। परिजनों के अनुसार इमरान और मतीन के बीच पहले से रंजिश है, जिसके चलते साजिश के तहत उसका नाम खुलवाया गया है। आरोप है कि थाना परीक्षितगढ़ पुलिस लगातार मतीन के घर दबिश दे रही है और उसे गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है। वहीं, परिजनों ने यह भी कहा कि पुलिस ने अब तक मतीन और इमरान के बीच किसी प्रकार की बातचीत या संबंध का कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है। परिजनों ने डीएम को ज्ञापन सौंप मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए। साथ ही, इमरान की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकालकर सच्चाई सामने लाने की अपील की गई है, ताकि किसी निर्दोष को झूठे मुकदमे में न फंसाया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में कार पेड़ से टकराई:12वीं के छात्र की मौत, चालक को नींद आने से हुआ हादसा; तीन अन्य गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    नयागंज ज्वैलर्स शॉप में 1.5 लाख की चोरी का खुलासा:अंगूठी देखने आया युवक जेवर लेकर फरार, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने पहुंचा; गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment