Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नयागंज ज्वैलर्स शॉप में 1.5 लाख की चोरी का खुलासा:अंगूठी देखने आया युवक जेवर लेकर फरार, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने पहुंचा; गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के नयागंज में ज्वैलर्स की दुकान से डेढ़ लाख रुपए के जेवर चोरी करने वाले शातिर बदमाश को कलक्टरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चोरी के बाद आरोपी मैनपुरी, शिकोहाबाद और टुंडला रेलवे स्टेशन तक घूमता रहा। इसके बाद उसने फर्रुखाबाद की एक ज्वैलरी शॉप में तीन अंगूठियां बेच दीं और चोरी के टॉप्स लेकर सोनभद्र में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने पहुंच गया। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई। 13 अप्रैल को दिया था वारदात को अंजाम एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा ने शनिवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि नयागंज स्थित चतुर्भुज गली में अरुण वर्मा की ज्वैलर्स की दुकान है। 13 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे एक युवक दुकान पर पहुंचा और अंगूठी दिखाने के लिए कहा। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने उसे अंगूठियां दिखाईं। इसी दौरान युवक ने चाय पीने की बात कही। इस पर दुकान में काम करने वाला सौरभ वर्मा चाय लेने बाहर चला गया। जब सौरभ वापस लौटा तो युवक दुकान से गायब था। शक होने पर उसने लॉकर चेक किया तो उसमें रखी तीन सोने की अंगूठियां और एक जोड़ी टॉप्स गायब मिले। इसके बाद सौरभ ने दुकान मालिक और कलक्टरगंज पुलिस को सूचना दी। रेलवे स्टेशन से शुरू हुई तलाश मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर युवक रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस उसकी तलाश में मैनपुरी, शिकोहाबाद और टुंडला तक पहुंची। जांच में पता चला कि आरोपी ने फर्रुखाबाद के सत्य साईं ज्वैलर्स में चोरी की तीन अंगूठियां बेच दी थीं। इसके बाद वह सोनभद्र में रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के घर चोरी के टॉप्स गिफ्ट करने पहुंचा था। दोबारा चोरी करने कानपुर आया, तब दबोचा गया शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी फिर से कानपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा है। इस पर कलक्टरगंज पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आलोक शाक्य निवासी उद्देपुर अभई गांव, मैनपुरी बताया। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सैफई और मैनपुरी में आर्म्स एक्ट, चोरी समेत अन्य धाराओं में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी के पास से चोरी के टॉप्स और सोने की अंगूठियां बरामद की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झूठे मुकदमे में फंसाए जाने पर डीएम को सौंपा ज्ञापन:परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग ,पुलिस पर गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप
    Next Article
    रानीगंज से सपा विधायक वर्मा को 86% जनता ने नकारा:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार शिवाकांत ओझा, बसपा से राम शिरोमण; जानिए कौन सी पार्टी मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment