Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची:प्रयागराज में महिला दिवस पर दिल को झकझोरने वाली घटना, पुलिस ने अस्पताल भेजा

    19 hours ago

    1

    0

    एक ओर जहां रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेटियों के सम्मान और सशक्तीकरण की बातें हो रही हैं, वहीं प्रयागराज में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मेजा रोड में आधी रात एक नवजात बच्ची झाड़ियों में लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने काफी प्रयास किए लेकिन बच्ची के घरवालों का पता नहीं चल सका। बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। ऑटो चालकों को सुनाई दी रोने की आवाज स्थानीय लोगों ने बताया, शनिवार रात दो-तीन ऑटो चालक मंडी के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें लघुशंका के लिए रास्ते में ऑटो रोकना पड़ा। जैसे ही वे सड़क किनारे खड़े हुए, तभी पास की झाड़ियों के अंदर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर ऑटो चालक और उसमें बैठे यात्रियों ने तुरंत मंडी समिति के प्रभारी को इसकी सूचना दी। मंडी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपने गार्ड हौसला निषाद और जयराम के साथ मौके पर पहुंचे। गार्डों ने झाड़ियों में जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। डायल 112 पर दी गई सूचना इसके बाद मंडी प्रभारी ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी बच्ची को ऑटो से लेकर मेजारोड चौकी पहुंचे, जहां से उसे इलाज और देखभाल के लिए चिल्ड्रेन हॉस्पिटल भेज दिया गया। जान को हो सकता था खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऑटो चालकों को बच्ची के रोने की आवाज न सुनाई देती, तो ठंड और रात के अंधेरे में उसकी जान को खतरा हो सकता था। फिलहाल मेजा पुलिस का कहना है कि पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर जाने वाले लोग कौन थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम की 400 दुकानों का आवंटन होगा निरस्त:नोटिस के बाद भी जमा नहीं कराया किराया, 880 दुकानों से आता है सवा करोड़ किराया
    Next Article
    कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान की मौत:खेत में बदहवास हालत में ग्रामीणों ने देखा; बेटी की शादी के लिए में गिरवी रखी थी जमीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment