Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में कर्ज से परेशान किसान की मौत:खेत में बदहवास हालत में ग्रामीणों ने देखा; बेटी की शादी के लिए में गिरवी रखी थी जमीन

    19 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के तालग्राम में बेटी की शादी के लिए लिए गए कर्ज से परेशान एक किसान की रविवार की सुबह 9 बजे को मौत हो गई। घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के गदनापुर लोधी गांव की है। गदनापुर लोधी निवासी जदुनाथ राजपूत (52) पुत्र कमाता प्रसाद रविवार तड़के करीब चार बजे अपने खेतों की ओर गए थे। सुबह गांव के कुछ लोगों ने उन्हें खेत में बदहवास हालत में पड़ा देखा। परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालग्राम पहुंचाया, जहां डॉ. जितेंद्र कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, लेकिन परिजन शव को घर ले गए और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। पत्नी सुमन ने बताया जदुनाथ राजपूत ने अपनी बेटी शिखा की शादी के लिए करीब ढाई बीघा खेत एक साहूकार के पास 1 लाख 20 हजार रुपए में गिरवी रखा था। उन्होंने 70 हजार रुपए की व्यवस्था कर ली थी, लेकिन 50 हजार रुपए की कमी रह गई थी। रविवार को साहूकार को रुपए लौटाने की अंतिम तारीख थी। समय पर रुपए न दे पाने की चिंता के कारण वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। यदि तय समय पर रुपये नहीं दिए जाते तो खेत एक वर्ष के लिए फिर गिरवी हो जाता। मृतक खेती के साथ मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन देवी, पुत्री दीक्षा तथा पुत्र गौरव और सौरभ हैं। तीनों बच्चे अविवाहित हैं। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि सीएचसी से सूचना मिली थी, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची:प्रयागराज में महिला दिवस पर दिल को झकझोरने वाली घटना, पुलिस ने अस्पताल भेजा
    Next Article
    शिवपाल यादव का दावा- 2027 में सभी सीटें जीतेगी सपा:आजमगढ़ में महिला दिवस पर बोले- यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं, महंगाई भी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment