Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JITO मेरठ चैप्टर ने फाउंडर्स डे पर कार्यक्रम किया:समाज के हर वर्ग को विकास के अवसर देने का उद्देश्य बताया

    2 hours ago

    1

    0

    जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के मेरठ चैप्टर ने फाउंडर्स डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। JITO एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो जैन समाज के व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सामाजिक सेवा क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ औपचारिक स्वागत संबोधन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन रमन अश्विन जैन और JITO मेरठ टीम ने किया। इस अवसर पर शशांक जैन, विशाल जैन, उत्कर्ष जैन, संजीव जैन सहित कई गणमान्य अतिथि और पदाधिकारी उपस्थित थे। JITO मेरठ के पैट्रन मेंबर एवं प्रेस प्रभारी निपुण जैन ने बताया कि भारत में JITO के कई सक्रिय चैप्टर हैं, जिनमें मेरठ चैप्टर भी समाज को संगठित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अपने संबोधन में रमन अश्विन जैन ने कहा कि JITO केवल एक व्यापारिक मंच नहीं, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार और युवा सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने मेरठ चैप्टर की सक्रियता की सराहना की और इसे उत्तर भारत में अग्रणी बनाने की बात कही। मेरठ चैप्टर के चेयरमैन शशांक जैन ने बताया कि JITO मेरठ का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग—व्यापारी, महिला और युवा—को एक मंच पर जोड़कर विकास के नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने सभी जैन समाज के लोगों से JITO से जुड़ने और मेन विंग, लेडीज विंग तथा यूथ विंग का हिस्सा बनकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नॉलेज सेशन में अमित राय जैन ने “उत्तर भारत की जैन धरोहर” विषय पर विस्तृत जानकारी दी, जिसमें जैन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा और विरासत पर प्रकाश डाला गया। सुरेश जैन रितुराज ने समाज में संस्कार और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर “नवकार महामंत्र दिवस” के अंतर्गत एक लोगो का विमोचन किया गया। साथ ही, JITO लेडीज विंग, JITO यूथ विंग और JBN गति का विधिवत शुभारंभ हुआ। इन पहलों से मेरठ में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है। सांस्कृतिक सत्र में प्रसिद्ध कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने जैन धर्म पर अपनी मधुर आवाज में काव्य प्रस्तुति दी, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा कलेक्ट्रेट पर सपा का प्रदर्शन:मिट्टी के चूल्हे पर सेकी रोटी, कहां है सिलेंडर, कहां है नरेंद्र" के लगे नारे
    Next Article
    गोरखपुर में शर्ट उतारकर बुलेट पर स्टंटबाजी, VIDEO:रील बना रहे टार्जन को पुलिस ने पकड़ा, बाइक सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment