Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    JPSC में गड़बड़ी को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र:रांची में निकाली संविधान यात्रा, एग्जाम में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग

    13 hours ago

    1

    0

    झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स सड़क पर उतरे और संविधान यात्रा निकाली। बुधवार को राजधानी रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में छात्र जुटे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि एग्जाम में हुई गड़बड़ी की CBI जांच कराई जाए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी नेताओं ने भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने 'झामुमो-कांग्रेस सरकार युवाओं के भविष्य का सौदा बंद करें' और 'पेपर लीक बंद करो' जैसे नारे भी लगाए। तेज बारिश में उत्साह नहीं हुआ कम गौरतलब है कि झारखंड के छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर अपनी मांगों को लेकर रांची की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को राजधानी रांची में मूसलाधार बारिश के बावजूद छात्रों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रदर्शनकारी छाता लेकर पैदल मार्च के लिए निकाले और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सरकार को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि जब तक राज्य की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शी सुधार नहीं होता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त, आंदोलनरत छात्रों ने सभी राजनीतिक दलों को चेतावनी दी है कि वे इस आंदोलन का राजनीतिक लाभ उठाने या इसका श्रेय लेने का प्रयास न करें। फिरायालाल चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं संविधान यात्रा के कारण राजधानी के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान कचहरी चौक से फिरायालाल चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। इसका असर मेन रोड, रेडियम रोड और लालपुर रोड तक देखा गया, जहां वाहन धीमी गति से चलते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब में बेडरूम के नीचे शराब का टैंक मिला,VIDEO:8 फीट नीचे दबाई थी 1 हजार लीटर की टंकी, टुल्लू पंप से होती थी सप्लाई
    Next Article
    कोयला घोटाला में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर केस बंद:सुप्रीम कोर्ट ने CBI क्लोजर को मंजूरी दी; कहा- क्लीन चिट के बाद फिर जांच शुरू हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment