Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में बेडरूम के नीचे शराब का टैंक मिला,VIDEO:8 फीट नीचे दबाई थी 1 हजार लीटर की टंकी, टुल्लू पंप से होती थी सप्लाई

    17 hours ago

    1

    0

    कपूरथला में आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यहां एक मकान के बेडरूम के फर्श को तोड़ने पर करीब 8 फीट नीचे करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी मिली। इसमें स्पिरिट से तैयार अवैध शराब छिपाकर रखी जाती थी। टंकी से शराब निकालने के लिए टुल्लू पंप और पाइपलाइन सिस्टम लगाया गया था। पुलिस ने खुदवाई करवाकर टंकी को निकाला। मौके से 270 लीटर अवैध शराब और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस की ये रेड करीब 18 घंटे तक चली। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी फरार है। बेडरूम के फर्श के नीचे छिपा रखा था शराब का जखीरा आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि गांव नवां पिंड भट्ठे में एक मकान से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इसके बाद 28 जुलाई को सुबह आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान पर दबिश दी। शुरुआत में घर की तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन बेडरूम के फर्श पर शक होने पर टीम ने कंक्रीट तोड़ना शुरू किया। करीब 8 फीट नीचे खुदाई करने पर बड़ी अंडरग्राउंड टंकी मिली, जिसे बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया था। टुल्लू पंप से निकालकर होती थी शराब की सप्लाई एक्साइज इंस्पेक्टर जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि टंकी में स्पिरिट से तैयार अवैध शराब स्टोर की जाती थी। टंकी से एक पाइपलाइन सीधे टुल्लू पंप से जुड़ी हुई थी। जब भी सप्लाई करनी होती, पंप के जरिए जरूरत के मुताबिक शराब निकालकर अलग-अलग जगह भेज दी जाती थी। उन्होंने बताया कि स्पिरिट से तैयार इस शराब का कोई गुणवत्ता मानक (पैरामीटर) नहीं होता, इसलिए इसे जहरीली शराब माना जाता है और इसका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। छापेमारी में शराब और उपकरण जब्त टीम ने मौके से 270 लीटर अवैध शराब, टुल्लू पंप, पाइपलाइन सिस्टम और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरी व्यवस्था को इस तरह तैयार किया गया था कि सामान्य तौर पर किसी को फर्श के नीचे शराब छिपाए जाने का अंदाजा न लगे। लंबे समय से चल रहा था अवैध कारोबार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण और सप्लाई कर रहा था। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था, वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा था। मामले में सुखजीत सिंह उर्फ जीती और अजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुखजीत सिंह उर्फ जीती को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान जिला आबकारी अधिकारी सुखजीत सिंह चहल ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर (आबकारी) जालंधर जोन रंजीत सिंह और असिस्टेंट कमिश्नर (आबकारी) कपूरथला रेंज नवजीत सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के ठिकानों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन-भादौ में बाबा महाकाल की 6 सवारी निकलेंगी:उज्जैन में हर दिन पहुंचेंगे 4 लाख श्रद्धालु; मंगलवार से शुक्रवार जल अर्पित कर सकेंगे कांवड़िए
    Next Article
    JPSC में गड़बड़ी को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र:रांची में निकाली संविधान यात्रा, एग्जाम में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment