Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कबाड़ी, पेंटर और मजदूरों के खाते में 3200-करोड़ का ट्रांजेक्शन:कानपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को भेजा जेल, मास्टर माइंड महफूज को उठाया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस ने मजदूर, पेंटर और कबाड़ी समेत दर्जनों लोगों के खातों में 3200 करोड़ का ट्रांजेक्शन करने के मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया। जबकि मास्टर माइंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हवाला, स्लाटर हाउस की रकम और फर्जी (आईटीसी) इनवॉइस और ई-वे बिल के जरिए गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने का खेल चल रहा था। पुलिस ने मास्टर माइंड महफूज को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। मास्टर माइंड महफूज भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पूछताछ में जुटी पुलिस डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि बीती 16 फरवरी 2026 को श्याम नगर चकेरी में एक लूट की वारदात हुई थी। मामले में पीड़ित महफूज आलम लाखों रुपए की लूट के बाद भी एफआईआर दर्ज कराने को तैयार नहीं था। जांच पड़ताल की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पीड़ित महफूज आलम और उसके नजदीकियों के खातों में 1600 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला। जांच का दायरा बढ़ा तो यह आंकड़ा करीब 3200 करोड़ तक पहुंच गया है। डीसीपी ने बताया कि शातिर महफूज ने भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके नाम पर फर्जी फर्म और बैंक अकाउंट खुलवाकर करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन कर रहा था। जैसे की जाजमऊ निवासी आरती जो बेरोजगार है, पति छोड़ चुका है। वह मौजूदा समय में मजदूरी करने वाले शहनवाज के साथ रहती है। महफूज ने आरती को बीमा कराने का झांसा देकर उसके नाम पर बैंक आकाउंट खुलवाया और आरती इंटरप्राइजेज के नाम पर फर्म बना दी। इस फर्म में 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला। शहनवाज नाम के व्यक्ति का राजा मिश्रा नाम से फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर राजा इंटरप्राइजेज नाम से फर्म बनाई और 12 हजार की नौकरी करने वाला शहनवाज के राजा मिश्रा के नाम से फर्जीवाड़ा करके खुलवाए गए बैंक अकाउंट से 64.44 करोड़ का ट्रांजेक्शन सामने आया। इसी तरह से बीमा के नाम पर आधार पैनकार्ड लेकर भाई-बहन काशिफ और अल्फिशा के नाम पर काशिफ इंटरप्राइजेज और अल्फिशा इंटरप्राइजेज नाम से फर्म बनाकर कासिफ के खाते से 68.25 और अल्फिशा के खाते से 133 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया। कबाड़ी का काम करने वाले अजय शुक्ला को भी झांसा देकर उसके दस्तावेज लिया और मां विध्यवासिनी इंटरप्राइजेज नाम से फर्म बनाकर करीब 21 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया। इसी तरह से पुताई का काम करने वाले पेंटर निखिल कुमार के नाम पर रवि इंटरप्राइजेज बोगस फर्म बनाकर 7.75 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया। इन सभी के खातों से करीब 400 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया। इन सभी को पता भी नहीं था कि उनके खाते का राइट लेकर किस तरह से गलत इस्तेमाल करके करोड़ों का ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। मामले की जानकारी करते हुए इन सभी के पास पुलिस पहुंची तो उनकी माली हालत देखकर पुलिस तो दंग रह ही गई, ये सभी भी भौचक्के रह गए कि जो दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उनके खातों से अरबों रुपए का ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। इसी तरह से पुलिस की जांच में अब तक 16 बैंकों के करीब 100 से ज्यादा अकाउंट से 3200 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हो चुका है। इसमें स्लाटर हाउस, जीएसटी का इनपुट टैक्स क्रेडिट के नाम पर करोड़ों के राजस्व चोरी और हवाला की रकम होने का सामने आया है। पुलिस ने मास्टर माइंड महफूज आलम (उर्फ पप्पू छुरी) के साला महताब आलम और उसके बेटे मासूम को अरेस्ट कर लिया है। दोनों को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि मास्टर माइंड महफूज को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही उसे भी अरेस्ट करके जेल भेजेगी और पूरे सिंडीकेट का खुलासा करेगी। ED ने शुरू की पड़ताल, टेरर फंडिंग एंगल पर भी जांच इस मामले में हवाला और टेरर फंडिंग के एंगल से भी जांच की जा रही है। पुलिस के साथ-साथ अब ईडी (ED), इनकम टैक्स (IT) और आरबीआई (RBI) जैसी एजेंसियां भी इस बड़े वित्तीय खेल की जांच में शामिल हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की जीत का जश्न:जिला प्रभारी अनिल चौधरी और एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे
    Next Article
    होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक:सुबह ट्रम्प ने कहा था अमेरिका यहां फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment