Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कंबल की पोटरी में 4.85 लाख रुपए छुपाकर कर्मचारी फरार:मैनपुरी में CCTV में कर्मचारी की करतूत कैद, कारोबारी के लाखों उड़ाए

    8 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में एक कंबल कारोबारी के कर्मचारी पर मालिक की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर लाखों रुपये चोरी करने का आरोप लगा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह मामला बेवर थाना क्षेत्र का है। मुजफ्फरनगर निवासी कंबल कारोबारी मोहम्मद मन्नान इन दिनों बेवर में किराए के कमरे में रहकर कंबल का कारोबार करते हैं। उनका व्यापार पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक कमरे से संचालित होता है। पीड़ित कारोबारी के अनुसार, उनके साथ कुल सात लोग काम करते थे। इन्हीं कर्मचारियों में से एक मोहम्मद फरमान पर आरोप है कि उसने कमरे में रखे 4 लाख 85 हजार रुपये चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया। यह रकम एक बैग में रखी हुई थी। घटना उस समय हुई जब कारोबारी किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी कर्मचारी ने कमरे में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब व्यापारी शाम को वापस लौटे तो उन्हें रुपयों से भरा बैग गायब मिला। शक होने पर जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो सच्चाई सामने आ गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी कर्मचारी रुपयों से भरा बैग कंबल की पोटरी में छिपाकर बाहर ले जा रहा है। वारदात के बाद से ही आरोपी मोहम्मद फरमान का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है और वह फरार बताया जा रहा है। पीड़ित कारोबारी मोहम्मद मन्नान ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में बेकाबू कार खड़े ट्रेलर से टकराई:सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल; हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार
    Next Article
    नूंह ज्वेलर्स लूट केस- सवा किलो सोना-चांदी बरामद:यूपी के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल; हथियारों के बल पर की गई थी वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment