Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया-बेलडाड़ मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल:विधायक शलभ मणि की शिकायत पर बनी जांच टीम, 14 मार्च को करेगी निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बने देवरिया-बेलडाड़ मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी की शिकायत के बाद राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। यह टीम 14 मार्च को सड़क का स्थलीय निरीक्षण करेगी। जानकारी के अनुसार, देवरिया-बेलडाड़ मार्ग को वर्ष 2022 में स्वीकृति मिली थी। लगभग 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2024-25 में शुरू होकर 2025-26 में पूरा हुआ। पहले इस सड़क की चौड़ाई लगभग पौने चार मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 5.50 मीटर कर दिया गया है। चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव भी बढ़ गया है। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर शिकायत की थी। उन्होंने पत्र में कहा था कि निर्माण में अनावश्यक देरी हुई और पूरा होने के कुछ समय बाद ही सड़क पर गड्ढे, दरारें और असमान सतह जैसी समस्याएं सामने आने लगी हैं, जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एनआरआईडीए ने जांच के निर्देश दिए हैं। इसके तहत राष्ट्रीय गुणवत्ता मॉनिटर (एनक्यूएम) संजीव गुप्ता और सीवीएस रामामूर्ति को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारी 14 मार्च की सुबह 9:30 बजे से सड़क निर्माण कार्य का स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। जांच टीम ने विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी से भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने या अपने प्रतिनिधि को भेजने का अनुरोध किया है, ताकि सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच की जा सके। इस संबंध में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सूर्य प्रकाश ने बताया कि जांच टीम के आने की सूचना प्राप्त हो चुकी है और विभाग आवश्यक तैयारियां कर रहा है। जांच के बाद ही सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में डायबिटीज पर अंतरराष्ट्रीय मंथन:3 दिन की कार्यशाला में 1500 डॉक्टर करेंगे चर्चा
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बीएससी छात्रा की मौत:बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा, हेलमेट होता तो बच जाती जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment