Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए3,630 करोड़ मंजूर किए:दिल्ली-फरीदाबाद-गुरुग्राम को मिलेगी सीधी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

    10 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने उत्तर प्रदेश के जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) तक सड़क कनेक्टिविटी विकसित करने के लिए 3,630.77 करोड़ की संशोधित लागत को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना हवाई अड्डे तक सीधी और हाई-स्पीड पहुंच प्रदान करेगी। यह कॉरिडोर 31.42 किलोमीटर लंबा होगा। यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना खंड से जेवर एयरपोर्ट को जोड़ेगा। इस मार्ग से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे शहरों को सीधा और तीव्र कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। परियोजना का लगभग 11 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड (जमीन से ऊपर) हाईवे के रूप में बनाया जाएगा। इस एलिवेटेड हिस्से की अतिरिक्त लागत ₹689.24 करोड़ है, जिसमें से हरियाणा सरकार ₹450 करोड़ वहन करने पर सहमत हुई है। यह कॉरिडोर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के साथ जुड़ेगा, जिससे परिवहन और लॉजिस्टिक्स की क्षमता में वृद्धि होगी। यह मार्ग फरीदाबाद मास्टर प्लान 2031 के तहत आने वाले उच्च-घनत्व वाले शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट को विमानन नियामक DGCA से एरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है। इसके जल्द ही परिचालन शुरू होने की उम्मीद है, जिसके बाद यह कनेक्टिविटी परियोजना और भी महत्वपूर्ण हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद: हुल्का माता मंदिर में सीतला सप्तमी पर विशेष पूजा:राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने देश की खुशहाली मांगी
    Next Article
    सहारनपुर नगर निगम कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप:पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment