Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर नगर निगम कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप:पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की

    12 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर नगर निगम में जीआईएस सर्वे और सेल्फ असेसमेंट प्रक्रिया को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पार्षदों ने निगम के तृतीय श्रेणी कर्मचारियों पर सेल्फ असेसमेंट फॉर्म की जांच के नाम पर अवैध वसूली और आम लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने बताया कि इससे पहले नगर निगम के जीआईएस सर्वे को लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से सेल्फ असेसमेंट का विकल्प प्रदान किया था। इसके तहत, जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए थे, वे स्वयं फॉर्म भरकर अपनी संपत्ति से संबंधित जानकारी निगम में जमा कर सकते थे। हालांकि, अब आरोप है कि कुछ कर्मचारी सेल्फ असेसमेंट फॉर्म की जांच के बहाने शहर के नागरिकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। पार्षदों के अनुसार, फॉर्म की जांच में अनावश्यक आपत्तियां लगाई जा रही हैं और अवैध धन उगाही की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इससे आम नागरिकों में रोष बढ़ रहा है। पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी अवैध वसूली या उत्पीड़न में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, सेल्फ असेसमेंट प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने पर भी जोर दिया गया, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नगर निगम में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकरण की शिकायत शासन स्तर पर भी भेजी जाएगी। ज्ञापन सौंपते समय नितिन जाटव, राजीव अन्नू, नदीम अंसारी और लक्की जाटव सहित कई अन्य पार्षद मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैबिनेट ने जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के लिए3,630 करोड़ मंजूर किए:दिल्ली-फरीदाबाद-गुरुग्राम को मिलेगी सीधी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी
    Next Article
    कानपुर में बहन के प्रेमी ने भाई को मार डाला:आरोपी बोला- वह सबकुछ जान गया था, समझाने के बाद भी सभी को बताने की जिद पर अड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment