Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैबिनेट विस्तार के बाद सपा दफ्तर के बाहर होर्डिंग:पार्टी के 3 बागी विधायकों की तस्वीर; लिखा- न कैबिनेट मिला, न स्वतंत्र प्रभार

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के रविवार को कैबिनेट विस्तार के बाद सोमवार को लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर होर्डिंग लगा है। इसमें समाजवादी पार्टी के 3 बागी विधायकों की तस्वीर है। तस्वीरों के साथ नाम नहीं लिखे हैं लेकिन इसके साथ में स्लोगन लिखा गया है। अयोध्या की गोसाईंगंज विधानसभा सीट से विधायक अभय सिंह, अमेठी की गौरीगंज सदर सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह और कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल की तस्वीर लगी है। तस्वीरों के सामने लिखा है- ना कैबिनेट मिला, न स्वतंत्र प्रभार। 2027 में होगी सबसे बड़ी हार। मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि समाजवादी पार्टी से दूरी बनाने वाले नेताओं में सिर्फ मनोज पांडेय को ही कैबिनेट में जगह मिली। बाकी नेताओं को कोई पद या जिम्मेदारी नहीं मिली। इसी मुद्दे को लेकर सपा समर्थकों की ओर से यह होर्डिंग लगाए जाने की चर्चा है। राजनीतिक जानकार इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई मनोवैज्ञानिक और प्रतीकात्मक सियासत के तौर पर देख रहे हैं। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री बने, 2 का प्रमोशन : शपथ के बाद राज्यपाल-सीएम के पैर छुए, कृष्णा पासवान ने जयश्रीराम के नारे लगाए यूपी की योगी कैबिनेट का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल हुए। वहीं 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। राजभवन में रविवार को आयोजित समारोह में सबसे पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शपथ ली। इसके बाद सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने शपथ ली। दोनों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से चल रही हवा:मौसम साफ, अब सामान्य से अधिक रहेगा पारा, सीजन में बारिश कम होगी
    Next Article
    लखनऊ में आईटी सिटी योजना में ईडी का पेच:100 करोड़ की जमीनें अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग जांच में फंसीं कई संपत्तियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment