Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कब्र विवाद में भाजपा नेता को पुलिस पैदल ले गई:जिला अस्पताल जाने के लिए नहीं मिला वाहन, मेडिकल जांच करानी थी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र में कब्र खोदने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इस विवाद के बाद गुरुवार शाम पुलिस भाजपा नेता शाह सब्बीर हुसैन को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल पैदल ले गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें कोई सवारी नहीं मिली, जिसके कारण शाह सब्बीर हुसैन को जफराबाद पुलिस स्टेशन से जिला अस्पताल तक पैदल ले जाना पड़ा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। शाह सब्बीर हुसैन विश्व बजरंग सेवा समिति गौ रक्षक समाजसेवी संगठन के सदस्य हैं। उन्होंने 2023 में भाजपा के बैनर तले सभासद का चुनाव भी लड़ा था। यह घटनाक्रम जाफराबाद कस्बे में कब्र खोदने के मुद्दे पर हुए विवाद से संबंधित है। शाह सब्बीर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि चेयरमैन जेसीबी से कब्र खोदने की बात कह रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया। सब्बीर के अनुसार, उन्होंने कहा कि जेसीबी से कब्र खोदना धर्म के खिलाफ है। इस पर चेयरमैन ने उनसे कहा कि 'तुम बीजेपी के हो और तुम पूरा हिंदू हो चुके हो', जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला जफराबाद नगर पंचायत में कब्र की खुदाई को लेकर हुए विवाद में चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान और उनके समर्थकों पर एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगा है। इस हमले में शाह शब्बीर नामक व्यक्ति घायल हो गए और उनका मोबाइल फोन भी टूट गया। यह घटना 25 फरवरी 2026 की शाम नगर पंचायत कार्यालय के पास हुई।शाह शब्बीर के भाई शाहनेयाज अहमद ने जौनपुर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, 25 फरवरी को नगर निवासी जुम्मन शाह का इंतकाल हो गया था। उनके लिए नगर पंचायत कार्यालय के बगल में कब्र की खुदाई की बात चल रही थी। आरोप है कि चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान अपने समर्थकों, चौकी इंचार्ज और 112 पुलिस के साथ मौके पर मौजूद थे।शाम करीब 5:45 बजे शाह शब्बीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चेयरमैन पति जेसीबी से कब्र खुदवाने की बात कर रहे थे। शाह शब्बीर ने इसका विरोध करते हुए इसे रीति-रिवाज के खिलाफ बताया। इस पर चेयरमैन पति कथित तौर पर आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने शाह शब्बीर को एक पुराने विवाद की याद दिलाई, जिसका मुकदमा अभी भी चल रहा है। शिकायत में कहा गया है कि नाराज चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान, उनके समर्थक तारिक उर्फ बाबू खान, साहिल उर्फ पोपट उर्फ पुल्लू खान, रिजवान खान और नेहाल ने मिलकर शाह शब्बीर और उनके साथी साहिल को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शाह शब्बीर की जान बची। इस दौरान शाह शब्बीर का फोन टूट गया और उन्हें हाथ की छोटी उंगली, पेट व पीठ में दर्द की शिकायत है।शाहनेयाज अहमद ने पुलिस अधीक्षक से चेयरमैन पति डॉ. सरफराज खान और उनके समर्थकों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवयुग कन्या महाविद्यालय में संस्थापक दिवस पर श्रद्धांजलि सभा:दीनदयाल 'बाबूजी' की 112वीं जयंती पर शिक्षाविदों ने किया याद
    Next Article
    समोसे की दुकान से अखिलेश का 'चुनावी बिगुल':सपा ने शुरू की 2027 की तैयारी, चुनावी गाने की लांचिंग 'यूपी में फिर से अखिलेश चाहिए'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment