Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोचिंग की फीस मांगने पर टीचर के घर हंगामा:कन्नौज में कोचिंग टीचर की मां से भी की बदसलूकी, पुलिस में शिकायत

    16 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के उमर्दा कस्बे में कोचिंग फीस मांगने पर एक छात्र ने अपने दोस्तों को बुलाकर प्राइवेट टीचर के घर हंगामा किया। कार सवार युवकों ने गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर वे भाग गए। पीड़ित टीचर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है। अश्वनी कुमार नामक व्यक्ति यहां एक निजी कोचिंग सेंटर चलाते हैं। आरोप है कि उन्होंने एक छात्र से कोचिंग की फीस मांगी, जिस पर छात्र आनाकानी करने लगा। जब टीचर ने उसे डांटा, तो छात्र भड़क गया और उन्हें देख लेने की धमकी दी। छात्र बिना कोचिंग पढ़े ही घर लौट गया और शाम को अपने दोस्तों के साथ अश्वनी कुमार के कोचिंग सेंटर पहुंच गया। कार में आए इन युवकों ने वहां गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जब अश्वनी कुमार की मां ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो युवकों ने उनसे भी बदसलूकी की और ईंट से हमला करने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोग अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने लगे। ग्रामीणों की भीड़ जमा होती देख सभी युवक अपनी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए। देर रात अश्वनी कुमार ने इंदरगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    84 कोसी परिक्रमा, हरदोई में तैयारियां तेज:मार्ग पर अंडे की दुकानें बंद रहेंगी, बैरीकेडिंग की जाएगी
    Next Article
    सैफई ट्रॉमा सेंटर में गार्डों पर गुंडई का आरोप:सर्पदंश पीड़िता के पति पर बेहरमी से लाठियां बरसाईं, बेहोश पड़ा रहा, हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment