Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई ट्रॉमा सेंटर में गार्डों पर गुंडई का आरोप:सर्पदंश पीड़िता के पति पर बेहरमी से लाठियां बरसाईं, बेहोश पड़ा रहा, हंगामा

    17 hours ago

    1

    0

    इटावा के सैफई स्थित ट्रॉमा सेंटर में गुरुवार रात सुरक्षाकर्मियों पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगा है। युवक की पत्नी को सर्पदंश के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में देर रात तक हंगामा चलता रहा। पीड़ित युवक काफी देर तक ट्रॉमा सेंटर के बाहर बेहोश पड़ा रहा। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार, गोवेपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय विजयपाल उर्फ बीपी की पत्नी को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सैफई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। रात करीब 11 बजे विजयपाल घर से कुछ जरूरी सामान लेकर अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। 4 तस्वीरें देखिए… परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने विजयपाल पर लाठियां बरसा दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट के बाद युवक ट्रॉमा सेंटर के बाहर जमीन पर पड़ा रहा। उसकी मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विश्वविद्यालय परिसर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाना पड़ा। रात करीब एक बजे तक परिसर में हलचल बनी रही और परिजन ट्रॉमा सेंटर के बाहर ही बैठे रहे। ड्यूटी पर तैनात सीएमओ डॉ. विवेक चौधरी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने पहले उपचार कराने और बाद में शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। परिजनों का कहना है कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है और फुटेज की जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोचिंग की फीस मांगने पर टीचर के घर हंगामा:कन्नौज में कोचिंग टीचर की मां से भी की बदसलूकी, पुलिस में शिकायत
    Next Article
    हरिद्वार से कांवड़ लेकर रामपुर पहुंचे शिवभक्त:महाशिवरात्रि पर रठोंडा मंदिर में करेंगे जलाभिषेक, सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment