Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए लीग में गोल्डन स्पोर्टिंग और स्टारलेट क्लब की जीत:प्रिंस क्लब और स्टार क्रिकेट क्लब को हराया

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) द्वारा आयोजित केडीएमए लीग के तहत सोमवार को दो मुकाबले खेले गए, जिनमें गोल्डन स्पोर्टिंग और स्टारलेट क्लब ने जीत दर्ज की। पहला मैच राम लखन भट्ट मैदान में प्रिंस क्लब और गोल्डन स्पोर्टिंग के बीच 35-35 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस क्लब की टीम 26.5 ओवर में 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रुद्र रावत ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। गेंदबाजी में गोल्डन स्पोर्टिंग के सौम्या पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि राज सिंह और मनी पाल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में 86 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्डन स्पोर्टिंग ने 17.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 86 रन बना लिए और मैच 5 विकेट से जीत लिया। तेज प्रताप ने 29 रन और राज सिंह ने 28 रन का योगदान दिया। प्रिंस क्लब की ओर से गेंदबाज आरुष ठाकुर ने 2 विकेट लिए। दूसरा मुकाबला सप्रू मैदान में स्टार क्रिकेट क्लब और स्टारलेट क्लब के बीच खेला गया। स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ऋषभ गुप्ता ने 48 रन और हर्षित ने नाबाद 15 रन बनाए। स्टारलेट क्लब की तरफ से गुरुविंदर ने 4 विकेट, देवेंद्र यादव ने 3 विकेट और जितेश ने 2 विकेट हासिल किए। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टारलेट क्लब ने 18 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत लिया। विकास सिंह ने शानदार 80 रन और श्रेयस ने नाबाद 18 रन की पारी खेली। स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हर्षित ने 2 विकेट झटके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बच्चों के खिले चेहरे:रावतपुर कच्ची बस्ती में पुलिस और समाजिक संस्था ने बांटी पिचकारी, नन्हें बच्चे बोले-हैप्पी होली
    Next Article
    कानपुर संडे लीग में BCA लीजेंड्स की जीत:राइजिंग कानपुर वॉरियर्स को 109 रन से हराया, स्वर टंडन ने 157 रन बनाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment