Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर संडे लीग में BCA लीजेंड्स की जीत:राइजिंग कानपुर वॉरियर्स को 109 रन से हराया, स्वर टंडन ने 157 रन बनाए

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित संडे लीग के एक मुकाबले में बीसीए लीजेंड्स ने राइजिंग कानपुर वॉरियर्स को 109 रनों से पराजित कर दिया। बीसीए मैदान पर खेले गए 25 ओवर के इस मैच में बीसीए लीजेंड्स के बल्लेबाज स्वर टंडन ने शानदार 157 रनों की पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए लीजेंड्स ने निर्धारित 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। स्वर टंडन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनके अलावा गुरविंदर सिंह ने 29 रन और विनीत रस्तोगी ने 32 रन का योगदान दिया। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग कानपुर वॉरियर्स की टीम 25 ओवर में 145 रन ही बना सकी और मुकाबला 109 रनों से हार गई। राइजिंग कानपुर वॉरियर्स की ओर से अंकुश चौहान ने सर्वाधिक 54 रन और अवनीत सिंह ने 27 रन बनाए। बीसीए लीजेंड्स की ओर से गेंदबाजी में सुरेंद्र सिंह ने 3 विकेट झटके, जबकि इरफान और राज ने 2-2 विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए स्वर टंडन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केडीएमए लीग में गोल्डन स्पोर्टिंग और स्टारलेट क्लब की जीत:प्रिंस क्लब और स्टार क्रिकेट क्लब को हराया
    Next Article
    यमुना एक्सप्रेसवे पर कार डिवाइडर से टकराई:एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment