Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीएमए लीग: राइडर्स क्लब और नवाबगंज एथलेटिक्स जीते:आदित्य शुक्ला ने झटके 5 विकेट, कानपुर में खेले गए 2 मुकाबलों में दर्ज की जीत

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। इन मैचों में राइडर्स क्लब और नवाबगंज एथलेटिक्स ने जीत दर्ज की। पहला मुकाबला एवेरेस्ट मैदान में खेला गया। इसमें बाबे लालू जसराई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से तुषार कुमार ने 44 रन और राहुल श्रीवास्तव ने 33 रन का योगदान दिया। राइडर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य शुक्ला ने 31 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि अमन ठाकुर ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइडर्स क्लब की टीम ने 10.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 133 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। राइडर्स क्लब की ओर से तरुण द्विवेदी ने 56 रन, शाश्वत ने नाबाद 41 रन और अमन ठाकुर ने नाबाद 22 रन बनाए। बाबे लालू जसराई की ओर से अभिनव वर्मा ने 39 रन देकर 1 विकेट लिया। दूसरा मुकाबला सप्रू मैदान में खेला गया। इसमें नवाबगंज एथलेटिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 172 रन बनाए। टीम की ओर से विशाल सिंह ने 51 रन और कृष्णा श्रीवास्तव ने 32 रन की पारी खेली। प्रिंस क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आलोक श्रीवास्तव ने 33 रन देकर 5 विकेट और अभिनव यादव ने 19 रन देकर 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रिंस क्लब की टीम 33.4 ओवर में 118 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रिंस क्लब के लिए आयुष ने 19 रन और सत्यम सिंह ने 31 रन बनाए। नवाबगंज एथलेटिक्स के गेंदबाजों में कृष्ण पाल ने 14 रन देकर 3 विकेट और अंकज शर्मा ने 21 रन देकर 3 विकेट झटके। नवाबगंज एथलेटिक्स ने यह मुकाबला 54 रन से जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवध लेडीज क्लब ने लखनऊ में मनाया होली मिलन समारोह:पारंपरिक गीतों और फूलों की होली से सजा कार्यक्रम
    Next Article
    दलित महिला से गैंगरेप के 3 दोषियों को उम्रकैद:सोनभद्र में कोर्ट ने 60-60 हजार का लगाया जुर्माना, 11 साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment