Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किडनी कांड का फरार मास्टरमाइंट डॉ. रोहित अरेस्ट गिरफ्तार:25 हजार का इनाम था, दिल्ली से पूरा सिंडीकेट ऑपरेट कर रहा था

    7 hours ago

    2

    0

    किडनी कांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी मास्टरमाइंड डॉ. रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रोहित को पुलिस गाजियाबाद से कानपुर लेकर आई है। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के मुताबिक, खुद को डॉक्टर बताने वाला रोहित 12वीं पास है। डीसीपी वेस्ट ने बताया- पुलिस की टीमें पूछताछ कर किडनी सिंडिकेट से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने में लगी हुई हैं। इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डॉक्टर बनकर ऑपरेट कर रहा था किडनी ट्रांसप्लांट गैंग 30 मार्च को किडनी कांड का खुलासा हुआ था। कल्याणपुर के अहूजा हॉस्पिटल में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। अहूजा हॉस्पिटल के मालिक दंपति डॉ. सुरजीत अहूजा और प्रीति अहूजा के साथ ही दलाल शिवम काना समेत अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इन सभी से पूछताछ में सामने आया था कि दिल्ली का रहने वाला डॉ. रोहित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का सरगना है। इसके साथ ही मेरठ के डॉ. अफजल और दिल्ली निवासी ओटी टेक्नीशियन मुदस्सर अली भी इसमें शामिल बताए गए। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस की टीमें लगातार सरगना डॉ. रोहित की तलाश में लगी थीं। रविवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीमें सोमवार को डॉ. रोहित को लेकर कानपुर पहुंचीं। 12वीं पास रोहित खुद को डॉक्टर बताता था डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी समेत अन्य पुलिस अधिकारी रोहित से पूछताछ कर रहे हैं। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि रोहित कोई डॉक्टर नहीं, बल्कि इंटर पास है और खुद को डॉक्टर बताता था। उसकी एक-दो नहीं, कई तस्वीरें भी पुलिस के हाथ लगी हैं, जिनमें वह गले में स्टेथोस्कोप डाले और एप्रन पहने नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कुछ तस्वीरों में वह ओटी के भीतर डॉक्टरों के साथ ऑपरेशन करते हुए भी दिखाई दे रहा है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि रोहित से पूछताछ में कई अहम इनपुट मिले हैं। पूछताछ पूरी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया में पहली बार महिला बनेगी सेना प्रमुख, सुसान कॉयल को जिम्मेदारी
    Next Article
    वृंदावन हादसा, चौथे दिन जिनकी लाश मिली, वह कौन:युवक पहली बार गया, वीडियो में ढोलक बजाता दिखा था; महिला की 6 महीने पहले शादी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment