Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन-कफ-सिरप मास्टरमाइंड शुभम के खिलाफ जारी होगी रेड कार्नर नोटिस:वाराणसी पुलिस ने सीबीआई और गृह मंत्रालय से साझा की जानकारी, 75 हजार का इनामी है शुभम जायसवाल

    4 hours ago

    1

    0

    कोडीन कफ सिरप कांड मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ जल्द ही रेड कार्नर नोटिस जारी होगी। शुभम के खिलाफ पहले से लुक आउट नोटिस और गैर जमानती वारंट जारी है। पुलिस का उसके विदेश में होने का शक है। ऐसे में सीबीआई की शाखा इंटरपोल और गृहमंत्रालय से जानकारी साझा की है और रेड कार्नर नोटिस की अनुमति मांगी है। रेड कार्नर नोटिस जारी होते ही उसे विदेश से डिपोर्ट करने की तैयारी शुरू हो जाएगी। जल्द जारी होगी रेड कार्नर नोटिस डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया - कोडीन कफ सिरप के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल मुकदमा दर्ज होते ही देश छोड़कर दुबई भाग गया है, जैसी की सूचना है। ऐसे में हमने इंटरपोल से जानकारी साझा की है। गृह मंत्रालय से अनुमति मिलते ही शुभम के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी होगा। जिसके बाद दुबई पुलिस खुद ही शुभम को भारत को सौंपेगी। इंटरनेशनल कानून संधि के अनुसार होगा डिपोर्ट गौरव बंसवाल ने बताया - UAE में इंटरनेशनल कानून संधि (ट्रीटी) लागू है। वहां से किसी को डिपोर्ट करने के लिए कूटनीतिक चैनलों के थ्रो काम किया जाएगा। शुभम के खिलाफ वाराणसी पुलिस के पास पर्याप्त सुबूत हैं। लुक आउट नोटिस जारी होने के साथ ही साथ कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है। ऐस में उसे भारत लाने में कोई दिक्कत नहीं होगी अब गृह मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है। 2000 करोड़ का किया व्यापार डीसीपी ने बताया - शुभम जायवाल ने कोडीन कफ सिरप से 2000 करोड़ की संपत्ति बनाई है। ड्रैग और औषधि विभाग, एसआईटी और एसटीएफ की जांच में यह सामने आया है कि शुभम का नेटवर्क गाजियाबाद, कानपुर, त्रिपुरा, पूर्वांचल और झारखण्ड तक फैला है। जो किदिन कफ सिरप की सप्लाई बांग्लादेश में कर रहे थे। कई फेक फार्म संचालित की जा रही थीं। जिन्होंने कभी अपने यहां माल ही नहीं उतरवाया बस बिल उनके नाम से बना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी की हत्या के केस में पति रिहा:मथुरा की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी, हाईकोर्ट ने फैसले को रद्द किया
    Next Article
    प्रयागराज में आज रहेंगे डिप्टी सीएम केशव:बजट 2026 पर युवाओं से करेंगे संवाद, निजी कार्यक्रम में शामिल होने बृजेश पाठक भी आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment