Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन माफिया की 51 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त:आजमगढ़ में 27 लाख का मकान, लखनऊ में 1.61 करोड़ का फ्लैट बुक किया था

    2 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में पुलिस और प्रशासन ने कोडीन माफिया विकास सिंह नर्वे की करीब 51 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत ई-कोर्ट के आदेश पर की गई। मकान और फ्लैट बुकिंग की धनराशि को फ्रीज किया गया है। आरोपी ने अवैध पैसों से गांव में बड़ा मकान बनाया था। उसने लखनऊ में भी प्रॉपर्टी में करोड़ों रुपए इंवेस्ट किए। पुलिस जांच में उसकी अवैध संपत्तियों का पूरा नेटवर्क सामने आया। साइबर पुलिस की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। लखनऊ में 1.61 करोड़ रुपए का फ्लैट लिया एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि साइबर थाना पुलिस कोडीन कफ सिरप मामले की जांच कर रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी विकास सिंह नरवे ने अपराध से 50 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति बनाई है। पुलिस ने इस संपत्ति को कुर्क कर लिया। कार्रवाई के दौरान गांव में मुनादी भी कराई गई। आरोपी ने अपने गांव में करीब 27 लाख रुपए का मकान बनवाया था। इसके अलावा उसने लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन में एक फ्लैट बुक कराया था। इस फ्लैट की कुल कीमत करीब 1.61 करोड़ रुपए है। फ्लैट के लिए करीब 23.64 लाख रुपए एडवांस जमा किए गए थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इस रकम को फ्रीज कर दिया। ई-कोर्ट में सुनवाई के बाद आरोपी की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से तीन गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम प्रसंग में झुलसे युवक की मौत:बहराइच में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार, पेट्रोल डालकर लगा ली थी आग
    Next Article
    डीएम का हर गांव में खेल मैदान बनाने का आदेश:गाजीपुर में कहा- प्रधान गांव की समस्या गांव में सुलझाएं, मामले तहसील तक न पहुंचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment