Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोडीन सिरप मामला: गोंडा से नोएडा तक जांच तेज:6 महीने के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड तलब; आपूर्तिकर्ता फर्म के अभिलेख भी खंगाल रहा औषधि विभाग

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़ी खेप पहुंचने के मामले में औषधि विभाग और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जांच का दायरा अब गोंडा से लेकर नोएडा तक बढ़ा दिया गया है। दोनों जिलों की टीमें खरीद-बिक्री, भंडारण और आपूर्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही हैं। गोंडा औषधि प्रशासन विभाग ने गायत्री फार्मा को नोटिस जारी कर पिछले छह महीने के खरीद और बिक्री का पूरा ब्योरा मांगा है। विभाग ने यह जानकारी भी तलब की है कि फर्म ने कितनी बार कोडीनयुक्त सिरप खरीदा और बेचा, साथ ही किन चिकित्सकों के पर्चों पर इसकी बिक्री की गई। विभाग ने जांच पूरी होने तक फर्म की खरीद-बिक्री पर भी रोक लगा दी है। नोटिस जारी होने के बाद फर्म में हलचल बढ़ गई है। नोएडा की आपूर्तिकर्ता फर्म भी जांच के घेरे में गोंडा में सिरप भेजने वाली नोएडा स्थित लीलाबको रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड पर भी जांच शुरू कर दी गई है। नोएडा के ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने फर्म पहुंचकर खरीद और बिक्री संबंधी अभिलेखों का सत्यापन किया। उन्होंने फर्म प्रबंधन से गोंडा को भेजी गई खेप, उसके प्राप्तकर्ताओं और स्टॉक संबंधी विस्तृत जानकारी मांगी है। साथ ही सिरप के भंडारण और बिक्री को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। नियमों के तहत सीमित है स्टॉक और बिक्री औषधि विभाग के अनुसार, थोक विक्रेता अधिकतम 1000 यूनिट तक ही स्टॉक रख सकते हैं और एक बार में 100 यूनिट से अधिक की आपूर्ति नहीं कर सकते। वहीं खुदरा विक्रेताओं को अधिकतम 100 यूनिट स्टॉक रखने की अनुमति है। नियमों के मुताबिक किसी ग्राहक को बिना चिकित्सकीय पर्चे के यह दवा नहीं दी जा सकती। एक व्यक्ति को केवल एक यूनिट ही बेची जा सकती है। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा देना या बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है। कई बिंदुओं पर चल रही जांच गोंडा के ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। नोएडा में जहां से सिरप की आपूर्ति हुई थी, वहां भी विभागीय टीम ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की है और संबंधित लोगों से पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि गायत्री फार्मा से पिछले छह महीने के खरीद-बिक्री रिकॉर्ड के साथ-साथ इससे पहले मंगाई गई कोडीन सिरप की पूरी जानकारी भी मांगी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि सिरप किन-किन लोगों को बेची गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई औषधि विभाग का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच जारी है। रिकॉर्ड और पूछताछ से जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित फर्मों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में फेसबुक फ्रेंडशिप से 1.01 करोड़ की ठगी:आरोपी के खाते से 2.34 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया
    Next Article
    फर्रुखाबाद में कार ने बाइक को टक्कर मारी:मां-बेटा घायल, महिला की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर, इटावा-बरेली हाईवे पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment