Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात:तेजाब से जला मिला था शव, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार में आक्रोश

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर में एक हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिवार में आक्रोश है। इसी कड़ी में कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने गोलाघाट पहुंचकर दिवंगत मोनू जायसवाल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। मोनू की हत्या तीन दिन पहले हुई थी। परिजनों के संघर्ष और दबाव के बाद पुलिस ने कल हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे परिवार में नाराजगी है। मुलाकात के दौरान मृतक के पिता, माता, पत्नी और बहन ने रोते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। परिजनों ने कांग्रेस अध्यक्ष के सामने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर पवन गुप्ता ने थाना छावनी प्रभारी से फोन पर बात की। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी दे दी गई है। इस दौरान कांग्रेस नेता मुकेश कन्नौजिया और जीतू दुबे भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 100 करोड़ के IPL सट्टा रैकेट का खुलासा:आरोपियों ने पुलिस को फॉर्च्यूनर से मारी टक्कर, SI और ड्राइवर घायल; 3 गिरफ्तार
    Next Article
    ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव सिर्फ ट्वीट तक सीमित:अमरोहा में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कहा- विपक्ष को जनता नकार चुकी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment