Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस के 100 दिन के कार्य योजना का ऐलान:पूर्व सांसद ने निर्मल खत्री ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर किया चुनावी शंखनाद

    3 hours ago

    1

    0

    पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता कर कांग्रेस पार्टी की आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना की जानकारी दी। डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि आज का दिन कांग्रेस पार्टी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर नागरिक के लिए शुभ और प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि आज कांग्रेस की लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन है और इसी अवसर पर पार्टी इस चुनावी वर्ष में अपने चुनावी शंखनाद की शुरुआत कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिशों में जुटी है। भाजपा मनरेगा के कानूनी स्वरूप को समाप्त करने, एसआईआर के माध्यम से वोट काटने और वोट चोरी जैसे अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस पार्टी इन मंसूबों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। डॉ. खत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अगले 100 दिनों में संविधान संवाद पंचायत अभियान चलाएगी। इसके तहत प्रदेशभर में 30 से अधिक संविधान संवाद महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के माध्यम से योगी सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखा जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 24 जनवरी 2026 को सीतापुर से होगी। उन्होंने कहा कि यूपीए-1 सरकार ने 2 फरवरी 2006 को मनरेगा कानून लागू कर ग्रामीण भारत को रोजगार का अधिकार दिया। यह योजना ग्रामीण गरीबों के लिए आजीविका की गारंटी, महिला सशक्तिकरण का माध्यम और कोरोना व आर्थिक मंदी में संजीवनी साबित हुई। भाजपा इस कानून को कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी मनरेगा के कानूनी अधिकार को बचाने के लिए जनआंदोलन करेगी और मजदूरी कम से कम 400 रुपये प्रतिदिन सुनिश्चित करने का संकल्प लेती है। डॉ. निर्मल खत्री ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर पार्टी पूरी तरह गंभीर है। जायज़ मतदाताओं के कटे नाम जुड़वाए जाएंगे, छूटे मतदाताओं को सूची में शामिल कराया जाएगा और नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पार्टी ने 1600 एसआईआर कोऑर्डिनेटर और लगभग एक लाख बीएलए नियुक्त किए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी वर्ष होने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी जिले में मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का प्रयास करेगी। साथ ही इस वर्ष कांग्रेस पार्टी अपने 140 वर्ष के गौरवपूर्ण स्थापना दिवस को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रवक्ता शीतला पाठक, रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, रामवध पासी, उमेश उपाध्याय, रामेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विनोद गुप्ता, धर्मेंद्र फास्टर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रॉपर्टी विवाद में भाई की पीट–पीटकर हत्या:अलीगढ़ में पत्नी के सामने बड़े भाई ने बेरहमी से पीटा, चीखती रही महिला और बच्चे
    Next Article
    मेरठ में युवक को जलाने के मामले पर गर्माई राजनीति:मायावती, चंद्रशेखर ने किया पोस्ट, लिखा- मानवता को शर्मसार करने वाले जघन्य अपराध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment