Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस का मनरेगा मुद्दे पर विधानसभा घेराव का ऐलान:लखीमपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 17 फरवरी को प्रदर्शन की घोषणा

    6 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला कार्यालय में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें मनरेगा से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए गए। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मनरेगा योजना में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसके कारण ग्रामीण मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी लापरवाही का सबसे अधिक प्रभाव गरीब और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है। पटेल ने घोषणा की कि इन समस्याओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी 17 फरवरी 2026 को विधानसभा का घेराव करेगी। इस प्रदर्शन में लखीमपुर जनपद से 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इसका उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू, जिला उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, मोहन चंद्र उप्रेती (प्रशासन प्रभारी उपाध्यक्ष), जिला उपाध्यक्ष रवि तिवारी, जिला महासचिव कार्यालय इंचार्ज अब्दुल रहीम, जिला महासचिव वरुण चौधरी और शाहिद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने मनरेगा व्यवस्था में सुधार और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने मनरेगा को कमजोर करने पर सरकार को घेरा:हरदोई में प्रदर्शन कर 17 फरवरी को विधानसभा घेराव का ऐलान
    Next Article
    SSC MTS परीक्षा में नकल कराने वाले दो आरोपी अरेस्ट:मेरठ-उत्तराखंड एसटीएफ का एक्शन, कंप्यूटर से चल रहा था खेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment