Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस का रायबरेली में विरोध प्रदर्शन:केंद्र-यूपी सरकार के खिलाफ ज्ञापन दिया, शंकराचार्य केस में जांच की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिला इकाई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर यह प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारें लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही हैं और विरोध में आवाज उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हाल ही में माघ स्नान के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रयागराज में मेले की व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई थी। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार और उनके बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। तिवारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारें लगातार लोगों को दबाने का काम कर रही हैं। जो भी उनकी कमियों को उजागर करता है या विरोध प्रदर्शन करता है, उसके खिलाफ पुलिस के माध्यम से मामला दर्ज कर उसे झुकाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करना और उनकी आवाज को दबाना स्वीकार्य नहीं है, और कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस ने अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में प्रदर्शन किया:एफआईआर को सनातन धर्म का अपमान बताया, ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    गोरखपुर में तेज धूप से लगातार बढ़ रहा तापमान:मार्च की शुरुआत में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment