Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में प्रदर्शन किया:एफआईआर को सनातन धर्म का अपमान बताया, ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज कथित यौन उत्पीड़न की एफआईआर को फर्जी बताते हुए इसे सनातन धर्म का अपमान बताया। धरने के बाद, शहर अध्यक्ष राजन पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में एफआईआर को तत्काल निरस्त करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म के पुरोधा शंकराचार्य पर षड्यंत्रकारी शक्तियों द्वारा झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने इन आरोपों को अत्यंत निंदनीय बताया और कहा कि यह उनकी छवि धूमिल करने तथा धार्मिक आस्थाओं को आहत करने का प्रयास प्रतीत होता है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि आरोप निराधार पाए जाते हैं, तो संबंधित एफआईआर को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिए। नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि धार्मिक गुरुओं की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीपचंद जैन, अर्चना चौबे, पूनम पांडेय, स्वरूप सिंह, मोहित मोहिले, मनीष दूबे, नरेश चंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन ने ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंडरवियर लाने की ड्यूटी लगाने वाले GM, DGM नपे:प्रयागराज से BSNL के एक अफसर का आंध्र प्रदेश दूसरे का नॉर्थ सर्किल में ट्रांसफर, जारी किया था विवादित प्रोटोकॉल
    Next Article
    कांग्रेस का रायबरेली में विरोध प्रदर्शन:केंद्र-यूपी सरकार के खिलाफ ज्ञापन दिया, शंकराचार्य केस में जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment