Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय के स्वास्थ्य के लिए पूजा की:गाजीपुर के हनुमान मंदिर में की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन-पूजन किए

    5 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सोमवार को गाजीपुर के गोरा बाजार स्थित श्री हनुमान मंदिर में हवन-पूजन किया गया। अजय राय अस्वस्थ होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की भी कामना की। जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंदिर में एकत्रित हुए। सभी ने विधि-विधान से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसके बाद हवन, पूजन और आरती की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करना और संगठन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करना था। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने भगवान हनुमान से प्रार्थना की कि अजय राय जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः संगठन और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने अजय राय को संघर्ष और जनसेवा की मिसाल बताते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने उनके नेतृत्व को संगठन के लिए ऊर्जा का स्रोत बताया। कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय और राजेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर लाल साहब यादव, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राशिद भाई सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1008 शान्तिनाथ जैन मंदिर में त्रय वेदी शिलान्यास:आचार्य सौरभ सागर मुनिराज ने कहा “माँ” संसार का सबसे छोटा लेकिन सबसे शक्तिशाली शब्द
    Next Article
    दावा- होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक:अमेरिका बोला- ये झूठ; ट्रम्प ने कहा था यहां फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment